बगोदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान  

बगोदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान

बगोदर विधानसभा के भाजपा (NDA) प्रत्याशी नागेंद्र महतो ने आज बगोदर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

नागेंद्र महतो ने सबसे पहले बेको पश्चिमी के तुरी टोला, मुर्गियां टोंगरी, नावाबांध, और कुम्हार टोला में जनसंपर्क किया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने भाजपा के विजन और पार्टी के विकास कार्यों को लेकर आमजन को जागरूक किया।

 

इसके बाद, नागेंद्र महतो ने बेको पूर्वी पंचायत के यादव टोला, पारटांड़, और सुंदरुटांड़ में भी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए भाजपा की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से बगोदर को एक नए युग की ओर ले जाने का वादा किया। ग्रामीणों ने नागेंद्र महतो को समर्थन देते हुए भाजपा के प्रति विश्वास जताया।

 

नागेंद्र महतो ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में बगोदर का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही बगोदर को एक उज्जवल भविष्य और स्थिर विकास की दिशा दे सकती है।

साथ में मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय,मुखिया टेकलाल चौधरी,पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीबलाल महतो,दौलत महतो,उप मुखिया सूरज साव, उप मुखिया,उषा देवी, बिनोद महतो,नारायण महतो,चनेश्वर साव,कार्तिक मंडल,टिंकू साव,उमेश महतो, संजय साव, सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000