बलियापुर प्रखंड के महागठबंधन के तमाम सक्रिय नेता, कार्यकर्ताओं ने सिंदरी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो के पक्ष में तूफानी जनसंपर्क अभियान किया

बलियापुर प्रखंड के महागठबंधन के तमाम सक्रिय नेता, कार्यकर्ताओं ने सिंदरी के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो के पक्ष में तूफानी जनसंपर्क अभियान किया

 

सिंदरी विधानसभा के सभी इंडिया गठबंधन के नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी दरमियान जनसंपर्क करते हुए बलियापुर प्रखंड के विभिन्न गांव ,टोला ,मोहल्ला जैसे चांदकुईयाँ, गोलमारा, भागारामपुर, सीमाटांड़, बरवाडीह ,आमटाल,पलानी ढोकरा ,प्रधानकांटा ,सिंदूरपुर आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख पिंकी देवी, अविनाश महतो ,शीतल दत्ता, पसस हीरालाल मोदक, विजय राम अजीत मंडल आनंद महिपाल प्रभास पाल गणेश महतो विजय रजक सुनील महतो सत्येंद्र महतो आमोद बावरी अर्जुन महतो अरविंद महतो जयपाल महतो राजा रवानी सीमा देवी ,यशोदा देवी, डोली देवी बबीता देवी, रीता देवी बेली देवी, मीना देवी, सुजीत देवी, सोनामणि देवी, चिंता कुमारी, माधुरी देवी सुलोचना देवी एवं अन्य सक्रिय इंडिया गठबंधन के साथी की उपस्थिति में मतदाताओं से सीधे संवाद किया और चंद्रदेव महतो के पक्ष तीन तारा छाप में वोट देने का अनुरोध किया।

सिंदूरपुर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

इंडिया गठबंधन भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो एवं झामुमो के पूर्व धनबाद जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने संयुक्त रूप से सिंदूरपुर में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को संबोधित किया और अपनी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000