झारखंड में भी गरजा सोरेन सरकार का बुलडोजर, तोड़ी गईं 150 दुकानें*

*झारखंड में भी गरजा सोरेन सरकार का बुलडोजर, तोड़ी गईं 150 दुकानें*

*जमशेदपुर :* गुरुवार को झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का बुलडोजर जमकर गरजा। आदित्यपुर में मुख्य सड़क और सर्विस लेन का अतिक्रमण कर बनायी गयीं अस्थायी दुकानों पर गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर चला।
हल्के विरोध के बीच सुबह 11 से शाम चार बजे तक चले अभियान में लगभग डेढ़ सौ अस्थायी फुटपाथी दुकानों को हटा दिया गया।
सबसे पहले थाना रोड में अभियान चला, जिसके बाद दोपहर 2 से मुख्य मार्ग के फुटपाथ और सर्विस लेन में बुलडोजर चलाकर पक्के और अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। सबसे पहले इस अभियान में थाना रोड में करीब सौ दुकानों को हटाया गया। वहीं, कुछ को मोहलत भी दी गयी।

दुमका से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर हेमंत स्वर्णकार की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000