जनता मजदूर संघ का वनभोज सह मिलन समारोह* झरिया। जनता मजदूर संघ एक परिवार है, परिवार के सेवा के लिए हम लोग सदा तत्पर रहते हैं।

*जनता मजदूर संघ का वनभोज सह मिलन समारोह* झरिया। जनता मजदूर संघ एक परिवार है, परिवार के सेवा के लिए हम लोग सदा तत्पर रहते हैं

उक्त बातें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गोवर्धन पार्क बेरा में जनता मजदूर संघ की ओर से आयोजित वनभोज सह मिलन समारोह में कहीं। विधायक ने कहा कि हमारे संघ के जितने भी पदाधिकारी व सदस्य है, इस अवसर पर मिलकर चर्चा करते हैं और जो भी समस्या हो उसका समाधान करते हैं।

हम जनता के लिए हैं और सेवा करना ही मेरा प्रथम कर्तव्य है, पारिवारिक रूप से जुड़ी हुई हूं। हमेशा संघर्ष कर मजदूरों के समस्या पर लड़ाई लड़े हैं और मजदूरों को एचपीसी हो, जमीन का समस्या हो, विस्थापन हो, हमारे लोगों ने प्रबंधन के सामने रखा है और उसका समाधान निकाला है। निस्वार्थ भावना से हम लोग मजदूर की लड़ाई को आगे बढ़ाते हैं। यही जनता मजदूर संघ की खासियत है। इस प्रकार का वार्षिक कार्यक्रम होता है और इस तरह का कार्यक्रम से संघ मजबूत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह ने किया और संचालन रामकृष्ण पाठक कर रहे थे। महेश राम के सेवानिवृत होने पर विदाई से सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। श्री राम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के. डी. पाण्डेय, सूरज सिंह, अक्षय प्रसाद यादव, राजीव सिंह, सतीश पांडे, दिलीप कुमार सिंह, विनोद सिंह, राजीव राय, राकेश सिन्हा, शिव शंकर महतो, बम्वेश सिंह, रणधीर गुप्ता, रमेश राम, बबलू सिंह, सुजीत सिंह, गौतम चौहान, मनोज यादव, वशिष्ठ मुनि पांडे,महेश निषाद,सुनील सिंह एवं अन्य अधिकारी भी थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000