जोहार झारखंड संकल्प अभियान के तहत” भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन

जोहार झारखंड संकल्प अभियान के तहत” भारत की कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ,भाकपा माले सिन्दरी-बलियापुर जॉन स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन बीबीएम कॉलेज सभागार, बलियापुर में संपन्न हुआ। कन्वेन्शन को तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल कॉ0 पिंकी देवी(प्रमुख) कॉ0 गणेश महतो एवं राज्य कमिटी सदस्य कॉ0 सुरेश प्रसाद एवं संचालन जिला सहसचिव कॉ0 कार्तिक प्रसाद ने की। कन्वेंशन में मुख्य वक्ता के बतौर पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक काॅ0 आनन्द महतो उपस्थित हुए। कन्वेन्शन को सम्बोधित करते हुए कॉ0 आनंद महतो ने कहा कि देश का लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। देश की फ़ासीवादी सरकार सरकारी संस्थानों को कॉरपोरेट घरानों के हाथो में सौप रही है। देश निजीकरण की दिशा बढ़ गई है। पूंजीवादी व्यवस्था से देश का अर्थव्यवस्था चरमरा गया है। गरीब दिन व दिन कमजोर एवं अमीरों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही हैं। देश को पूंजीपति अडानी अंबानी चला रहा है। कृषि प्रधान देश में किसान सड़को पर है। छात्र नौजवान,महिलाएं अपने हक के आन्दोलन कर रहे हैं। संविधान में वर्णित अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। उनके हक अधिकारों की लड़ाई वेज्ञानिक सोच रखने वाली कम्युनिष्ट पार्टियां लड़ती है। मजदूर-किसानो की बड़ी-बड़ी आन्दोलनो में लाल झंडे के लोगो की भुमिका रही हैं। समाज में वेज्ञानिक सोच विकसित करना होगा। उनके सवालों को लेकर संगठित करना होगा। समाजवाद विचारो से लेश करना होगा। तभी लोग आज की साम्प्रदायिक शक्तियों से लोहा ले सकते हैं।
पोलित ब्यूरो सदस्य काॅ0 हलधर महतो ने कहा कि पार्टी द्वारा तय की कार्यक्रम” जोहार झारखण्ड संकल्प अभियान के तहत गाँव- गाँव में सद्स्यता अभियान को चला कर लक्ष्य को पुरा करना होगा। संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी तरह के ढाँचो को निर्माण किया जायगा।
कन्वेशन को राज्य कमिटी सदस्य हरि प्रसाद पप्पू,आनन्दमयी पाल, उपप्रमुख आशा देवी,सीमा देवी, सागर मंडल, राजीव मुखर्जी, मंगल महतो, कृष्णा प्रसाद महतो,मजीद खान सहदेव सिंह,अविनाश महतो, देवाशिष पांडेय, संतोष रवानी,विमल रवानी अरुण रजवार, जयपाल महतो, संतोष महतो, किशन चंद्र दाँ, नवीन महतो, सुरजीत चंद्रा, शीतल दत्ता, अल्लाउद्दीन अंसारी, देव रंजन, रफिक अंसारी, राजाराम रजक(मुखिया) बबलू महतो,अम्बुज मंडल दशरथ ठाकुर, नुनूलाल टुडू, आसमान मराण्डी,सुभाष मंडल, विरंची महतो, छोटन चटर्जी, सीताराम कुंभकार आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000