महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 17 वीं पुण्य तिथि पर डीएवी संस्था के प्रति उनके त्याग व समर्पण को याद किया गया*

*महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 17 वीं पुण्य तिथि पर डीएवी संस्था के प्रति उनके त्याग व समर्पण को याद किया गया*

*महात्मा नारायण दास ग्रोवर महान शिक्षाविद, दार्शनिक और गरीबों के जन कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले महामानव थे। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह*

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी धनबाद में महात्मा नारायण दास ग्रोवर की 17 वीं पुण्य तिथि पर डीएवी संस्था के प्रति उनके त्याग व समर्पण को याद किया गया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके उनके प्रति श्रद्धा व आभार प्रकट किया गया। दीप प्रज्वलित कर नारायण दास ग्रोवर के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा नारायण दास ग्रोवर जन कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहते थे । इसके साथ हीं विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारियों ने तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने उनके साथ व्यतीत किए हुए समय तथा उनके त्याग तपस्या एवं कर्मठता का परिचय देते हुए महात्मा जी का जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। बताया कि ग्रोवर साहब के बारे में जितना भी कुछ कहा जाए वह कम है। उनके द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में आज लाखों विद्यार्थी अध्ययन करते हुए अपने स्वर्णिम भविष्य को संवारने में लगे हुए हैं। महात्मा नारायण दास ग्रोवर महान शिक्षाविद, दार्शनिक और गरीबों के जन कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले महामानव थे। महात्मा जी सच्चे कर्मवीर और गांधी के सिद्धांतों पर चलने वाले थे। गरीबों, असहायों एवं आदिवासी क्षेत्रों के उत्थान के लिए महात्मा जी का जो कार्य है वह अवर्णनीय है। बच्चे प्रेम से उन्हें झोले वाला बाबा कहा करते थे। इस अवसर पर छात्र और छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000