झरिया अंचल प्रज्ञा केंद्रों में लुट खसोट का अड्डा बना:

झरिया अंचल प्रज्ञा केंद्रों में लुट खसोट का
अड्डा बना:

धनबाद (झारखंड) झरिया अंचल में लगभग सभी प्रज्ञा केंद्रों में लुट खसोट का अड्डा बना हुआ है, जबकि झारखंड सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा धड्डले से वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार सिंह से की गई थी। फिर भी अभी तक मूल्य तालिका नहीं लगाया गया है।
अंचल में आय, आवासीय ,जाति प्रमाण पत्र मुख्य रूप से बनाया जाता है, उसकी सरकारी मूल्य ₹30 है। जमीन का रसीद मोटेशन का आवेदन प्रज्ञा केंद्रों से ही किया जाता है।
बताया जा रहा है कि प्रज्ञा केदो के संचालक के द्वारा कर्मचारी , अंचल अधिकारी की मिली भगत से सारा कार्य सरकारी मुल्य से ज्यादा वसुली कर रहे हैं।
बताया जा रहा है की झरिया अंचल के नाजिर की मिली भगत से सारा कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है।
धनबाद उपायुक्त को जानकारी न होने के कारण झरिया अंचल में कई बार देखा जा रहा है की छात्र छात्राएं काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है उनका नामांकन की तिथि भी खत्म हो जाती है फिर भी उन्हें आय आवासीय जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलता है । दलालों के माध्यम से कहा जाता है कि झरिया अंचल में चढ़ावा चढ़ाया जाता है ,अगर आप चढ़ावा चढ़ा देते हैं तो सभी प्रमाण पत्र आपको जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000