सेल की बड़ी कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

सेल की बड़ी कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

झरिया: CVC के गाइडलाइन के अनुरूप संजय कुमार, बादल मंडल और Arvind Kumar हेमब्रम पर यह कार्यवाही कि गई है। ये उक्त बातें अपने आवास पर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के केंद्रीय सचिव अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व के शिकायत पर नवंबर 2024 में, ई.डी अनूप कुमार का स्थानांतरण किया गया था। महाप्रबंधक संजय कुमार विगत 22 साल से निरंतर संवेदनशील पद पर कार्यकर्ता थे। संजय कुमार ने कोलियरी मैनेजर रहते हुए 7 क्रास कट माइन्स का प्रपोजल बनाया था। निविदा उनके ही नज़दीकी व्यक्ति को दिया गया था। कुल 4 करोड़ रुपये खर्च हुए था पर एक छटांक भी कोयला नहीं निकाल पाया था।बादल मंडल भी इसमें दोषी थे। महाप्रबंधक रहते हुए इन्होंने डीप माइन्स के बहुमूल्य उपकरण व सामान को अपर सीम प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेकेदारों को सौंप दिया था। ठेकेदारों द्वारा श्रम कानून का उल्लंघन करने पर केन्द्रीय श्रम विभाग ने ठेकेदारों को निर्गत लेबर लाइसेंस वर्ष 2022 में निरस्त कर दिया था। नियमानुसार पूरी जिम्मेदारी ठेकेदारों की थी मगर महाप्रबंधक संजय कुमार स्वयं भारत सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट पहुँच गए थे जो कि नियमविरुद्ध था। डीजीएमएस के नियमों की अनदेखी कर इन्होंने डीप माइन्स को डूबा दिया। इस कार्यवाही के बाद सेल में हड़कंप मचा हुआ हैं। अभी जांच चल रही है। आगे भी ओर कई नाम सामने आएंगे जो विषय बना हुआ।

 

बाइट: केंद्रीय सचिव अभिषेक सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000