महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के नारों से गूँजता रहा सिंदरी के शिवालय

महाशिवरात्रि पर हर हर महादेव के नारों से गूँजता रहा सिंदरी के शिवालय

सिंदरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहरपुरा शिव मंदिर, एसीसी अपनेश्वर धाम, एसीसी गेट शिव मंदिर, रोहडाबांध थानेश्वर शिव मंदिर, डोमगढ, गौशाला शिव मंदिर तथा एचयूआरएल फैक्ट्री अंतर्गत नागेश्वर शिवालय में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं और युवतियों में जलाभिषेक को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला था। शिव मंदिर की परिक्रमा के दौरान हर हर महादेव के नारेमंदिरों में गूंजते रहे। कुछ शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए महाकुंभ के संगम का जल भी उपलब्ध था। लोग संगम का जल खरीद कर शिव लिंग का जलाभिषेक कर रहे थे। बेलपत्र, धतुरा का फूल फल, गांजा, भांग, दूध मंदिर परिसर में ही बिक रहे थे। खासकर महिलाओं ने शिवलिंग पर गांजा भाग के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिव मंदिर में महिला मंडली ने शिव जी की आरती और शिव चर्चा के गीत गाए। सिंदरी के शहरपुरा शिव मंदिर में पूर्व पार्षद सह मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूरे सिंदरीवासियों के सुख समृद्धि की कामना की गई है।

गौशाला बाजार से गौशाला ओपी शिव मंदिर जुलूस लाया गया गौशाला ओपी प्रभारी एवं उनके सारे टीम उपस्थित थे। सोनू सिंह। करण महतो। रमेश सिंह। करने सिंह। दीपक सिंह। रोहित सिंह। राहुल सिंह। प्रकाश मंडल। मनोज सिंह। संतोष सिंह। विक्की सिंह।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000