बोकारो मे आयोजित प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षो की बैठक में शामिल होने कि तैयारी के

बोकारो मे आयोजित प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षो की बैठक में शामिल होने कि तैयारी के संबंध में विशेष तौर पर चर्चा हुई। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सिंगियाटाड बलियापुर प्रखंड पहुंचें।

बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आने वाले मंडल अध्यक्षो से मिलकर संगठन सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा किए। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा झारखंड सरकार की उपलब्धियो को गांव टोला के लोगों के बीच प्रचारित करने से कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। उक्त अवसर पर बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इदु अंसारी .सिन्दरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थें। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणो के साथ बैठक उनकी समस्याओ को सुना और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। बलियापुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष हारुन रशीद, बलियापुर मध्य के मंडल अध्यक्ष आलोमनी देवी,बलियापुर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष सुधन महतो, शेख तालिब राजेश महतो,सकीर शाह सहित अन्य उपस्थित थें। विदित हो कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी बोकारो मे सभी प्रखंड नगर कांग्रेस अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष से संगठन सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करेगें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000