महिलाओं के त्याग, योगदान और साहस को समर्पित है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – सोनू गिरी

महिलाओं के त्याग, योगदान और साहस को समर्पित है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – सोनू गिरी

सिंदरी । गैर सरकारी शैक्षणिक संस्था सफल इंडिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री सोनू गिरी ने प्रतियोगिता के विजेता महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री सोनू गिरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर सरकार हरकदम प्रयास कर रही है। यह दिन पुरुष प्रधान देश में महिलाओं के त्याग, योगदान और साहस को समर्पित है। उन्होंने आधी आबादी से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के हक अधिकारों, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने की जरुरत है। महिलाओं की समानता, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए गए हैं। सफल इंडिया के पूर्व सचिव प्रदीप महतो ने बताया कि इसमें म्यूजिकल चेयर, लूडो, बैलून प्रतियोगिता कर एक शाम प्यारी बहनों के नाम किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000