अनुराग्यम् के लिट्रो फ़ैशनेट फेस्टिवल ने मेरठ में बिखेरा जलवा

अनुराग्यम् और श्री कमलेशम फाउंडेशन के तत्वाधान में मेरठ के रिवर व्यू जैन रिसोर्ट में लिट्रो फ़ैशनेट फेस्टिवल 2024, जिसमे भारतीय कला एवं संस्कृति का विशाल आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली, फ़रीदाबाद, मोरैना, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, बुलंदशहर इत्यादि जगहों से अनेक प्रतिभागियों ने सहभागिता की जिसमे संस्कृतिक नित्य, गायन, कविसम्मेलन और भारत के अनेक राज्यों के पहनावे को फ़ैशन शो के ज़रिए दर्शाया गया। इति राजपूत ने भव्य आयोजन का मंच संचालन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि दिव्यांगता राज्य सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश बी जे पी के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह जी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है जिसमे, ऐसे आयोजन ही हमारी सांस्कृतिक परंपरा को आगे ले कर जाते हैं। हमारे दूसरे मुख्य अतिथि संदीप महाकाल जी ने भारत की बदलती संस्कृति को रोकने पर जोर दिया और जो संस्कृति हमारे पूर्वजों ने हमें उपहार में दी, उसी को जन जन तक ले कर जाने का सुझाव दिया। जस्सी सिंह जी के द्वारा नई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वही अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला जी ने कहा कि फैशन के नाम भारतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति के लिए आयोजक सचिन चतुर्वेदी जी संस्थापक, अनुराग्यम्, दीपाली जैन जी, राष्ट्रीय संजोयक, अनुराग्यम्, डॉ संगीता वर्षेन्य नई,संस्थापिका, श्री कमलेशम फाउंडेशन, आयुषी जैन जी, मेरठ जिला अध्यक्षा, अनुराग्यम् और ममता रजक जी, आयोजन सचिव, अनुराग्यम् एवं अन्य सदस्य बधाई के पात्र हैं इससे समाज में एक नई परम्परा की होड मचेगी ओर बच्चों को अपनी संस्कृति की और आकर्षित किया जा सकेगा।

अनुराग्यम् के लिट्रो फ़ैशनेट फेस्टिवल समरोह का सारिका जैन जी (दिल्ली बी जे पी मंत्री), वार्ष्णेय फिजिक्स इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ संजीव वार्ष्णेय जी,शम्भु नाथ पाण्डेय जी (रिटायर नौसैनिक), शिल्पी बहादुर जी (मॉडल, एक्टर), राधिका गौतम जी (मॉडल एक्टर), आशु नरवाल जी, विजय लष्मी जी और डॉली जैन जी ने भव्य आयोजन का आनंद लेते हुए अपने अपने कला संस्कृति के प्रति अनुभव को सांझा किया। अनुराग्यम् और श्री कमलेशम फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य भारत की कला संस्कृति और इसकी सभ्यता को आगे बढ़ाना है, अनुराग्यम की दीपाली जैन,डॉ संगीता वार्ष्णेय और आयुषी जैन ने बताया कि विज्ञान, भारतीय कला एवं संस्कृति, कॉफी टेबल बुक, कलायात्रा मैगजीन और बुक पब्लिकेशन के माध्यम से हम भारतीय संस्कृति को निरंतर आगे लाना है।

समारोह में भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें अमन जैन, (बड़ौत), सचिन परवाना (दिल्ली), मनीषा यादव (दिल्ली), दिव्यांश टंडन (मेरठ), गोपाल गुप्ता (दिल्ली), हिमांशु शुक्ला (नोएडा), डॉ ऋतु अग्रवाल (मेरठ), नीतीश राजपूत (पटना) और डॉ भावना अंकित त्यागी (गाज़ियाबाद) ने अपना सांस्कृतिक काव्यपाठ कर मंत्रमुग्ध किया। बाल कलाकारों ने संस्कृति नृत्य एवं गायन के द्वारा भारतिय संस्कृति को दर्शाया। लिट्रो फ़ैशनेट अवार्ड के द्वारा कला, साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्य में अति उत्तम कार्य करने हेतु अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मिनिषा जैन, सागर जैन, मेहर कौर, अलीशा मल्होत्रा, अनुराधा शर्मा, सार्थक चौधरी, नवीन कौशिक, विदुषी, सोनी जैन, प्रज्ञा पंवार, अनिता गौस्वामी, डॉ भावना शर्मा, मंजू बाला शर्मा, रुचिका राणा, रितिका चंडोक, रोहित जैन, शुभी जैन, मीना सिंह, चेतना लवास, सुषमा सवेरा, मेघा आहूजा, विचित्रा कौशिक, श्रद्धा कपूर इस भव्य आयोजन के साक्षी रहे। सचिन चतुर्वेदी, संस्थापक, अनुराग्यम् ने सबका विशेष रूप से धन्यवाद कर कार्यक्रम का समापन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000