रैयत सुदामडीह थाना बस्ती निवासी थाना के पीछे रहने वाले झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी 

रैयत सुदामडीह थाना बस्ती निवासी थाना के पीछे रहने वाले झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी

आज प्रेस के माध्यम से 12 दिन में अपने घर में सभी परिवार के साथ 21 मार्च 2025 को दिन शुक्रवार को अपने दुख भरी दास्तां को कहा है कि स्वर्गीय बंशी रवानी की पत्नी गरीब महिला बादुली देवी लगभग उम्र 62 वर्ष ने झारखंड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग राँची के संकल्प संख्या 1938 दिनांक 20 अप्रैल 2021 के घोषणा के आलोक में अपने पुत्र गौतम कुमार रवानी को नियोजन देने की माँग को लेकर सरकार और प्रशासन को बार- बार पत्र लिखकर अब निराश हो चुकी है। परन्तु सरकार और सम्बंधित विभाग, जिला प्रशासन के नकारात्मक रवैये से काफी नाराज है।

उन्होंने महामहिम राज्यपाल राँची ,मुख्यमंत्री राँची,अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली सहित जिला प्रशासन धनबाद को पत्र लिखकर आगामी 25 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा गेट के समक्ष पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। झारखंड आंदोलनकारी की पत्नी बादुली देवी ने सुदामडीह थाना बस्ती स्थित अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा है कि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के घोषणा के तहत अपने पुत्र गौतम कुमार रवानी को नियोजन देने के लिए पिछले 1जनवरी 2020 से हम आंदोलनरत है। उन्होंने ने कहा है कि 20 सितंबर 2024 को हमने विधानसभा गेट राँची में आमरण अनशन करने का आवेदन दिया था। जिसके बाद झरिया सीओ मनोज कुमार के यहाँ 30 नवम्बर 2024 को बैठक आयोजित की गई थी। परन्तु कोई नतीजा नहीं निकला। सुदामडीह थाना प्रभारी ने बुलाकर सिर्फ आश्वासन दिया उससे आगे कुछ नहीं।

उन्होंने कहा है कि प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सम्बंधित कागजातों को जमा करने की बात कही गई थी। जिसे मैंने चार वर्ष पुर्व ही जमा कर दिया है। फिर भी न तो मुख्यमंत्री सचिवालय और ना ही जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। जिस कारण निराश होकर अब आत्महत्या करने पर बाध्य हो गई है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च तक हमारे साथ न्याय नहीं हुआ तो 25 मार्च को झारखंड विधानसभा गेट समक्ष पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने पर बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी झारखंड सरकार और जिला प्रशासन की होगी। बैठक में शामिल सुनीता देवी, जोशिया देवी ,कमला देवी, अर्चना सिंह ,पंखुड़ी कुमारी आस्था कुमारी,साधन बनर्जी, यह सारे लोग उपस्थित थे। पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद छायाकार दीपक कुमार गुप्ता कि खास रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image