हाथों में भगवा झंडे, जुबां पर जय श्रीराम  रामनवमी पर शोभायात्रा निकली। सिंदरी, रविवार को जय श्री राम दल अखाडा कांड्रा सिन्दरी रामनवमी पर शोभायात्रा

हाथों में भगवा झंडे, जुबां पर जय श्रीराम

रामनवमी पर शोभायात्रा निकली। सिंदरी, रविवार को जय श्री राम दल अखाडा कांड्रा सिन्दरी रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और करतब दिखाए। सिंदरी में रामनवमी के मद्देजनर चप्पे-चप्पे पुलिस तैनात रही। पूरे अंचल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। शोभायात्रा में संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभा यात्रा शिव शक्ति क्लब हेड कांड्रा ,कांड्रा बाजार, कोल बोर्ड कॉलोनी कांड्रा,बजरंगबली मंदिर, गौशाला ओ पी दुर्गा मंदिर गौशाला बजरंगबली मंदिर में समापन किया गया। निकाली गई शोभायात्रा

रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य भगवा शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रामनवमी शोभायात्रा में युवकों ने हाथों में तलवार लेकर करतब दिखाए। साहस और आत्मविश्वास की अनूठी मिशाल पेश की। भगवा झंडे लेकर युवक पूरे जोश और उत्साह में झूमते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान राम, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।

वहीं, सिंदरी में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) एवं बजरंग दल जिला मंत्री सोनू गिरी का भव्य स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में गिरी ने राम जन्मोत्सव के महत्व और हिंदू समाज की ऐतिहासिक संघर्ष यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।

पूरे विश्व में आज राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और यह उत्सव विशेष महत्व का है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा राम जन्मोत्सव है, जिसे देशभर में बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राम जी हर हिंदू के हृदय में हैं। राम के मंदिर के लिए हिंदू समाज ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया, बलिदान दिए और कभी भी पराजय को स्वीकार नहीं किया। अंततः हम विजय प्राप्त करने में सफल हुए और राम मंदिर का निर्माण हुआ।

उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल हिंदू समाज ने ही अपनी गौरवमयी विरासत को पुनः स्थापित किया। इस्लामिक आक्रमणकारियों और लुटेरों से अपने धार्मिक स्थल को वापस लेकर हमने उनका ढांचा तोड़ा और राम मंदिर का निर्माण किया।,पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, चुनकी देवी, प्रभास अग्रवाल, शैलेंद्र दुबे

गोवर्धन मंडल, शोभा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो प्रतिनिधि कुमार महतो अशोक महतो सरवन महतो बाबू भैया शत्रुघ्न महतो विक्रम महतो गंगा महतो राजू महतो विद्या महतो समर महतो रवि रंजन अमर महतो सूरज महतो विक्रम महतो सोनू सिंह कर्ण महतो प्रकाश मंडल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000