सिंदरी/ धनबाद। 11 अप्रैल को आए चक्रवर्ती तूफान से शहर के कई पेड़ धराशाई हो गए थे। तूफान के

सिंदरी/ धनबाद। 11 अप्रैल को आए चक्रवर्ती तूफान से शहर के कई पेड़ धराशाई हो गए थे। तूफान के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर प्राचार्य के आवास पर लगा वृक्ष छत पर गिर गया था। बताया जाता है कि वृक्ष को काटकर हटाने के लिए स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने अपने स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी( उम्र लगभग 35 वर्ष)राजा बस्ती निवासी रमेश बाउरी को लगाया था। पेड़ काटने के दौरान रमेश असंतुलित होकर छत से जमीन पर आ गिरा। जख्मी हालत में उसे अशर्फी अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की जांच के उपरांत बताया गया कि उसकी गर्दन की नस पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में शुक्रवार रात्रि उसकी मौत हो गई। मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजन सहित राजा बस्ती के सैकड़ो संख्या में लोग स्कूल के मुख्य गेट पर लाश को फ्रीज़र बॉक्स में रख कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान सिंदरी थाना नगर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर और समस्या के समाधान के लिए जुट गया, वहीं शनिवार को मौत की खबर मिलते ही विद्यालय को तत्काल आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया।
*त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समझौता*
सिंदरी थाने में त्रिपक्षी वार्ता हुई। जिसमें थाना प्रभारी संजय कुमार संग अंचल अधिकारी झरिया श्री मनोज कुमार के निर्देश पर अंचल कार्यालय झरिया की तरफ से राजस्व उप निरीक्षक हल्का कर्मचारी रमेश कुमार सिंह, मृतक के परिजन एवं स्कूल प्रबंधन की वार्ता हुई। इसमें सहमति बनी की मृतक की पत्नी श्रीमती ममता देवी को पति रमेश बाउरी के स्थान पर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
2) मृतक के परिजन को विद्यालय से प्राप्त सुविधाओं के अनुरूप इपीएफ, इ एफ आई सी एवं ग्रेच्युटी की सारी सुविधाएं प्राप्त होगी।
3) मृतक के पुत्र को टेन प्लस टू तक स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी।
4) मृतक के परिजन को दाह संस्कार के लिए ₹40000 दिया जाएगा।
समझौते उपरांत परिजन मृतक के दाह संस्कार के लिए सहमत हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000