हर्ल में गैस रिसाव की जाँच करने पहुंची झारखंड विधानसभा पर्यावरण समिति की टीम 

हर्ल में गैस रिसाव की जाँच करने पहुंची झारखंड विधानसभा पर्यावरण समिति की टीम

सिंदरी । बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नेतृत्व में बुधवार को झारखंड विधान सभा पर्यावरण समिति सदस्यों ने हर्ल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने हर्ल के प्रशासनिक अधिकारियों से पर्यावरण संबंधी आवश्यक जानकारी लेने के बाद अपनी टीम के साथ हर्ल के सीसीआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। विधायक श्वेता सिंह और तीन अन्य विधायकों को बताया गया कि हर्ल का सिंदरी उर्वरक संयंत्र विश्व के आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के मानक पर एक सर्वाधिक सफल उर्वरक संयंत्र है।

विगत 16 मार्च को सिंदरी शहर में हर्ल प्लांट शटडाउन के दौरान अमोनिया का रिसाव पर बताया कि उनके विधायकों की टीम ने इस संबंध में हर्ल प्रबंधन से जानकारी प्राप्त किया है। हर्ल प्रबंधन के इस संबंध में दिए गए फीडबैक और जानकारियों से उनकी टीम संतुष्ट है। विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि झारखंड के चार जिलों में पर्यावरण संबधी जांच की जिम्मेवारी भी दी गई है। सभी जिलों में पर्यावरण की स्थिति की जांच के बाद वे अपनी रिपोर्ट विधान समा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो को सौंप देंगी।

निरीक्षण के दौरान बोकारो विधायक श्वेता सिंह की टीम में सिसई विधायक जीगा मुंडा, बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, बोका विधायक संजीव सरदार, प्लांट हेड गौतम माजी, एच आर हेड विक्रांत कुमार सहित प्लांट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000