आशिक के चलते माशूका ने उठा लिया खौफनाक कदम… जानें मामला*

*आशिक के चलते माशूका ने उठा लिया खौफनाक कदम… जानें मामला*

झारखंड: रामगढ़ शहर में आशिक से ठुकराई हुई माशुका ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसने अपने शरीर में आग लगा ली और बुरी तरह झुलस गई। यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के महतो टोला में शुक्रवार को घटी। पीड़िता पायल कुमारी (23) को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है। पायल अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। पायल अपने तथाकथित पति और आशिक सुमित कुमार को पाने के लिए लगातार महिला थाना का चक्कर लगा रही थी। पायल ने पुलिस को जो कहानी बताई थी वह भी बड़ी अजीबो-गरीब थी। उसने पुलिस को यह बताया था कि वेस्ट बोकारो, घाटो निवासी सुमित कुमार ने उसके साथ एक साल पहले माया टुंगरी मंदिर में झूठी शादी रचाई। इसके बाद वह उसे लेकर दिल्ली और जमशेदपुर गया। जहां उसने उसका यौन शोषण किया। इस दौरान वह सुमित के साथ ही थी। 16 मार्च 2025 को पायल रांची रोड महतो टोला में अपने भाई सूरज के घर पर पति सुमित के साथ मौजूद थी। इसी दौरान सुमित का बड़ा भाई आलोक सिंह उसके घर पहुंचा और सुमित को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद से वह लगातार सुमित को पाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रही थी।

इस प्रकरण को महिला थानेदार श्वेता कुजूर देख रही थी। उन्होंने मीडिया को बताया कि सुमित और पायल के बीच कई बार बैठक कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने कई बिंदुओं पर अपनी सहमति भी दी थी। लेकिन सुमित सहमति जाहिर करने के बाद भी वादा पूरा नहीं कर रहा था। महिला थानेदार श्वेता कुजूर ने बताया कि 16 मार्च को जब आवेदन मिला था, तब से लगातार कई बार प्रयास किया गया। सुमित को थाने बुलाया गया, लेकिन वह किसी वादे पर खरा नहीं उतरा‌। 16 अप्रैल को डीजीपी के निर्देश पर रामगढ़ फुटबॉल ग्राउंड में लगे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में भी पायल ने गुहार लगाई थी। उसके बाद से लगातार सुमित को पुलिस तलाश रही है। सुमित फिलहाल फरार है। महिला थानेदार ने बताया कि सुमित के खिलाफ महिला थाने में कांड संख्या 6/25 दर्ज किया गया है।

खुद को आग लगाने से 24 घंटे पहले पायल महिला थाने पहुंची थी। वहां वह सुमित की गिरफ्तारी की बात कर रही थी। महिला थानेदार श्वेता कुजूर ने बताया कि उसे पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया था। घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे रामगढ़ SDPO परमेश्वर प्रसाद ने इसे प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी की कोशिश का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के माता और पिता के बयान लिए गए हैं। पीड़िता अभी बोलने के हालत में नहीं है। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000