राजपाल एवं मुख्यमंत्री दोनों के एक साथ आगमन हुआ 

राजपाल एवं मुख्यमंत्री दोनों के एक साथ आगमन हुआ

धनबाद झारखंड के विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का आगमन एक साथ हुआ है जहाँ उन्होंने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया और पारंपरिक झारखंड के ढोल नगाड़े के साथ वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत किया राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला पूरीचाक चौबंद के साथ विश्वविद्यालय पहुँचा, जहाँ काफी लोगों की मौजूदगी में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त अपने ड्यूटी करते हुए नजर आई और मूर्ति अनावरण के लिए सभी व्यवस्थाएं की गईं थीं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण किया, जो एक ऐतिहासिक पल था इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद और झारखंड के अन्य विधानसभा और धनबाद जिले से विधायक मंच पर उपस्थित थे

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह के काम किए गए हैं और अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके कार्यकाल में झारखंड में शिक्षा का क्षेत्र काफी विकास हुआ है और बच्चे C M एक्सीलेंस स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं

उन्होंने कहा कि झारखंड में कई ऐसे आंदोलनकारी हैं जिनकी प्रतिमा का अनावरण अभी बाकी है और वे इस दिशा में काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राएं और आम जनमानस भी मौजूद रहे और उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण देखा और राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संबोधन सुने।

इस तरह के आयोजनों से झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में विकास और प्रगति की दिशा में काम करने वाले लोगों को प्रेरणा मिलती है और वे अपने कार्यों में और भी मेहनत और लगन से जुट जाते हैं। इस कार्य को देखने दूरदराज के लोग धनबाद पहुंचे काफी संख्या में भीड़ देखने को मिली पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000