जनता मजदूर संघ में वेदप्रकाश ओझा पुनः बने सिंदरी कमेटी सचिव

जनता मजदूर संघ में वेदप्रकाश ओझा पुनः बने सिंदरी कमेटी सचिव

सिंदरी । जनता मजदूर संघ के रोहड़ाबाँध स्थित कार्यालय में रविवार को जनता मजदूर संघ पूर्णिमा गुट की बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया।

केंद्रीय संगठन सचिव मृणाल कांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिंदरी शाखा का भी पुनर्गठन किया गया। मृणाल कांत सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष बच्चा सिंह के निधन के बाद संघ की सारी शाखाएं भंग कर दी गई थीं। संघ के नवनियुक्त महासचिव अभिषेक सिंह के निर्देश पर सिंदरी शाखा का पुनर्गठन किया गया है। इसमें कई नये कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। नयी समिति में अध्यक्ष अरुण रंजन उर्फ पप्पू सिंह को बनाया गया है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह, तीन उपाध्यक्ष प्रकाश पंडित, दीपक गिरी और सूरज गुप्ता मनोनीत किए गए हैं। नयी शाखा कमेटी में वेद प्रकाश ओझा को पुनः सचिव बनाया गया है। अंशु शर्मा व अभिषेक तिवारी को संयुक्त सचिव, आशीष कुमार और बिट्टू मुखर्जी को सह सचिव, मनोज सिंह और शशि राम को कोषाध्यक्ष व हरीश बाउरी को संगठन सचिव के अलावा 16 सदस्यीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000