हजारीबाग में अमन का पैगाम, निकला फ्लैग मार्च…* हजारीबाग के बड़कागांव की गलियों में जब सायरन की

*हजारीबाग में अमन का पैगाम, निकला फ्लैग मार्च…*

हजारीबाग के बड़कागांव की गलियों में जब सायरन की आवाज के साथ पुलिस और प्रशासन की टोली निकली, तो लोगों की निगाहें ठहर गईं, यह कोई डर नहीं था, यह भरोसे की चहलकदमी थी। बकरीद पर्व को पीसफुल और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन की अगुवाई में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च बड़कागांव के मुख्य चौक से निकलकर मुस्लिम मुहल्ला, ठाकुर मुहल्ला और रेंज ऑफिस होते हुये गुजरा। प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया, “त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा, लेकिन अमनपसंद लोगों को हरसंभव सुरक्षा दी जायेगी।” मार्च के दौरान SDM बैधनाथ कामती, SDPO पवन कुमार, BDO जितेन्द्र मंडल, CO मनोज कुमार, थानेदार नेमधारी रजक समेत बड़ी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे। पूर्व मुखिया दीपक दास की उपस्थिति ने भी स्थानीय विश्वास को मजबूती दी। सुनें क्या बोले डीसी और एसपी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000