चांदकुइया के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं डीलर की शिकायत की।

चांदकुइया के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं डीलर की शिकायत की।

प्रवीण कुमार सिंह अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बलियापुर।

आज बलियापुर अंचल अंतर्गत चाँदकुइया पंचायत के मुखिया द्वारा मनमानी एवं सरकारी राशि को खर्च न करने के संबंध में झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह के पत्रांक के माध्यम से चाँदकुइया पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों द्वारा प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को एक आवेदन सोफा।

 

 

वार्ड मेंबरों द्वारा बताया गया कि चाँदकुइया मुखिया पंचायत चुनाव जीतने के बाद एक से दो बार ही पंचायत सचिवालय में मिली है। बाकी के समय में पंचायत सचिवालय हमेशा बंद ही रहता है। जिसके कारण चाँदकुइया पंचायत के जनता को मुखिया से संबंधित कार्य के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

 

उनका कहना है कि मुखिया के लापरवाही के कारण 15वें वित्त राशि जो फंड सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए दिया जाता है वह राशि बैंक खाते में ही रखा पड़ा है। आज तक इस फंड के माध्यम से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ बहुत सारी समस्या भी बताएं।

 

 

प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर जांच के आदेश जारी कर जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन संबंधित अधिकारी को कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

वार्ड सदस्यों ने यह भी बताया कि डीलर मोतीलाल बावरी जिनकी पत्नी माला देवी सेविका है, ने अबूवा आवास का लाभ लिया है, अंचल अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000