*भू-माफियाओं पर प्रशासन का चला बुलडोजर…*

*भू-माफियाओं पर प्रशासन का चला बुलडोजर…*

हजारीबाग : एक दशक से भू-माफिया फर्जी कागजातों का सहारा लेकर बिरहोरों की 3.70 एकड़ जमीन को चुपचाप निगल रहे थे। सरकार ने जो जमीन उनकी आत्मनिर्भरता के लिये दी, वो धीरे-धीरे प्रॉपर्टी डीलिंग की मंडी बनती जा रही थी। पर CO अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने माफियाओं के मंसूबे पर बुलडोजर चलवा दिया। पहले माफियाओं को नोटिस भेजा गया था, वक्त खत्म हो जाने के बाद सरकारी बुलडोजर ने धूर्त कागजों की दीवारें ढहा दीं। हर उस कब्जेदार का सपना टूटा, जिसने आदिम जनजाति की मासूमियत को व्यापार बना दिया था। वहीं, संदिग्ध जमाबंदियों को लॉक कर दिया गया है। BNS की धारा 338 और SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज की है। यह कार्रवाई हजारीबाग के विष्णुगढ़ अंचल क्षेत्र में चलंगा मौजा में की गई। इसी तरह कटकमदाग प्रखंड के सिरसी मौजा प्लॉट नंबर 845 में कोनार नदीको पाटकर रास्ता निकालने की साजिश रची जा रही थी। CO विजय कुमार महतो बुलडोजर लेकर पहुंचे और धरती का असली संतुलन बहाल करने में जुट गये। हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह ने बिरहोर भूमिक की घेराबंदी और सुरक्षा को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000