सिंदरी 12 अगस्त. संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व विधायक आनंद महतो से

सिंदरी 12 अगस्त. संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व विधायक आनंद महतो से मिलकर एफसीआईएल प्रबंधन को दिए गए मांग पत्र की प्रतिलिपि सौंपी। पूर्व विधायक आनंद महतो ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को अस्वस्त किया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के द्वारा जो मांग पत्र सौंपा गया है, वो न्याय संगत है। पीपी एक्ट के तहत दिए गए नोटिस पर वर्षों से उस स्थान पर निवास कर रहे पीड़ितों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए एवं पुनर्वास के उनके अधिकार का पालन होना चाहिए। उन्होंने सिंदरी के सभी नागरिकों से संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले संघर्ष के मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द हीं उपायुक्त और एफसीआइएल प्रबंधन को इसका समाधान निकालना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के संयोजक रामू मंडल, विकास कुमार ठाकुर, अजय कुमार, कृष्णा प्रसाद, मुनेश्वर यादव, राजीव मुखर्जी, गौतम प्रसाद, सोहन सोरेन, सागर मंडल, राजीव यादव मौजूद थे।