डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बच्चों में जश्न का वातावरण*

*डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर बच्चों में जश्न का वातावरण*

 

चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफल लेंडिंग के बाद डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के बच्चों में चर्चा और खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों ने तिरंगा झंडा हाथ में लेकर अपने उत्साह और हृदय के भाव को व्यक्त किए। प्रार्थना सभा में बच्चों ने अपने विचार भी व्यक्त किए।

इस अवसर पर प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि भारत के लिए और दुनिया भर के लिए यह सफलता मिल का पत्थर साबित होगी। इसरो विक्रम लैंडर की सफल अवतरण के बाद अब रोवर प्रज्ञान भी चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। इसरो का यह छह पहियों वाला यह रोबोटिक यंत्र चंद्रमा की सतह पर घूम घूम कर तमाम प्रकार की जानकारी इकटठा करेगा। इसरो डाटा सेंटर को रियल टाइम ट्रांसमिट करेगा। विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर पहुंचने की साथ हिंदुस्तान दक्षिणी ध्रुव पर पहला और चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। 23 अगस्त की शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर उतरा था। इसके ठीक 2 घंटे 26 मिनट बाद रोवर प्रज्ञान भी बाहर आ गया है। यह छह पहियों वाला रोबोट हर सेकेंड एक सेंटीमीटर चलेगा। इसके पहले कदम के साथ ही अशोक चिंह की छाप चांद की धरती पर चस्पा होती जाएगी। इसके पहिए में अशोक चिंह की छाप लगाई गई है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चें और शिक्षक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000