इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड चंद्रदेव महतो का जनसंपर्क अभियान: विकास और समृद्धि के लिए मतदान की अपील

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड चंद्रदेव महतो का जनसंपर्क अभियान: विकास और समृद्धि के लिए मतदान की अपील

इंडिया गठबंधन के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट जीत निश्चित

 

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने गोविंदपुर प्रखंड एवं बलियापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के बीच रखा और इंडिया गठबंधन की सरकार प्रदेश में बने रहने की अपील की।

इस दौरान, कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने नारोडीह, चक्चिरुबाद, मधुबनी, बाघमारा, बहादुरपुर, बस्तीपुर, गौड़तोपा, कारीताड़, जगदीश और प्रधानखंता का दौरा किया और मतदाताओं को अपनी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार प्रदेश में विकास और समृद्धि लाएगी।

कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया और मतदाताओं से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अभियान में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000