बलियापुर। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सिंदरी

बलियापुर। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सिंदरी

विधानसभा के अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के जगदीश पंचायत के जगदीश गांव में *भारत जोड़ो न्याय यात्रा* के तहत ग्रामीण संवाद कार्यक्रम के में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पदयात्रा भी किया एवं तत्पश्चात सभा सम्बोधित भी किया।इस दौरान ग्रामीणो ने जगह जगह पर जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नेताओ ने ग्रामीणो के द्वारा आयोजित बेजा बिंधा कार्यक्रम में तीर धनुष चलाकर शुरुआत किया।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों के बूथ स्तर तक संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, संगठन सशक्तिकरण को लेकर भी जिला के सभी विधानसभा में पंचायत एवं वार्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कड़ी में सोमवार को जगदीश गांव में कार्यकर्ता समागम आयोजित कर पंचायत कमेटी का सत्यापन किया गया। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोज हाड़ी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने विभिन्न पार्टियों को त्याग कर पार्टी के विचारधारा को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को जिला अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए उन्हें हर परिस्थिति में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा होने का आश्वासन दिया और पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता सह जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय संजय कुमार महतो के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जगदीश पंचायत के ग्रामीणों को आश्वासन दिया की स्वर्गीय संजय महतो का सपना हर संभव साकार करने का प्रयास करूंगा।

आगे श्री सिंह ने कहा कि भारत छोड़ो न्याय यात्रा संभवत फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में धनबाद प्रवेश करेगी, उक्त कार्यक्रम की तैयारी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ जुट गई है और राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को धनबाद में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक बनाने का काम करेगी। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी, मुखिया रीना देवी, जावेद रजा, राजेश राम मनोज हाड़ी, अजय कुमार, ईदु अंसारी, रफीक अंसारी, मोती रवानी, प्रदीप उपाध्याय, मंटू मोदक, टिंकू चौधरी, प्रदीप राय, मधुसूदन पंडित, फागु कुम्हार, मोती रवानी, सुफल महतो, शंकर रवानी, महादेव महतो, छोटु महतो, हीरालाल महतो, धीरेन महतो, भृगुनाथ महतो, सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000