करम परब को राजकीय पर्व घोषित किया जाए –आशा देवी 

करम परब को राजकीय पर्व घोषित किया जाए –आशा देवी

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बीरसिंहपुर में शिक्षा करम महोत्सव अखाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि झारखंड के महान प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्व करम परब है और यह झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और असम में विशेष रूप से मनाया जाता है। ये पर्व सृजन शक्ति और भाई बहन के प्रेम का परिचायक भी माना जाता है। उन्होंने करम परब को राजकीय पर्व घोषित करने की मांग की। प्रधान शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा ने सभी को करम परब की शुभकामनाएं दी।करम परब में जावा उठाया जाता है और करम परब में पूरे वातावरण में करम गीत गूंजने लगता है। इस करम अखाड़ा में गांव टोलों के सभी करम दलों ने भाग लिया और करम गीत और नृत्य से समा बांध दिया। इस अवसर पर सभी दलों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर परितोष घोषाल, शिक्षक स्वपन कुमार महतो, नारायण मिश्रा, विश्वजीत महतो, भानु प्रताप प्रजापति, महेश प्रसाद साहू, मुकेश महतो, शिवलाल रजवार, राकेश रजक आदि मौजूद थे। इसके अलावा डांगापाड़ा करम अखाड़ा और सिंगियाटाड़ करम अखाड़ा में भी प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई मौके पर पंसस नमिता महतो, विवेक महतो, शंकर महतो, रुचिका कुमारी, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनिता देवी आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000