गांविंदपुर के बिभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का स्वागत किया एवं जीत का भरोसा जताया।

गांविंदपुर के बिभिन्न स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का स्वागत किया एवं जीत का भरोसा जताया।

धनबाद। गोविंदपुर के बिभिन्न स्थानों पर अनुपमा सिंह के कारवां का स्वागत किया गया। लोगों में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के प्रति भरोसा का ये आलम देखने को मिला कि समर्थकों ने फूल – मालाओं से उन्हें लाद दिया। लोंगों ने प्रत्याशी को गुलदस्ता भी भेंट कर सम्‍मानित किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ पूरे गांव का दौरा किया एवं लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया। खास कर महिलाओं में काफी उमंग देखते को मिला। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा रोजगार, श्रमिक न्याय व उच्च उत्पादकता के अपने दोहरे लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए औद्योगिक और श्रम कानून में आवश्‍यक सुधार की जाएगी। गोविंदपुर से प्रत्याशी का कारवां धनबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरवा गांव स्थित कौचा कल्ही पहुंचा, जहां उन्होंने श्रमिकों के साथ न्याय की बात की और कहा कि इंडिया गठबंधन को आपलोगों का आशीर्वाद एवं साथ मिला तो श्रमिकों की हिस्सेदारी को सुनिश्‍च‍ित किया जाएगा एवं मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को 400 रुपया मजदूरी मिलेगी। उसके बाद प्रत्याशी का कारवां जामबांध पहुंचा। वहां भी अनुपमा सिंह को सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर धनबाद संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि महिलाओं का यौन शोषण उत्पीड़न अधिनियम-2013 को सख्‍ती से लागू किया जाएगा। इसके बाद उनका जनसंपर्क का कारवां कालाडाबर व सहराज पहुंचा। अनुपमा सिंह लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की एवं केंद्र में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने के योगदान का आह्वान किया। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनती है तो फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 10 किलो अनाज लाल कार्ड धारियों को दिया जाएगा। इसके बाद संसदीय क्षेत्र के मोहनपुर में भी जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यहां पर ईवीएम का नकली वीपैड दिखाकर चुनाव चिन्हों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद संसदयी क्षेत्र के बरियो के उपरी और निचली टोला पहुंचा। यहां भी प्रत्याशी ने अपने वक्ताब में पूरे देश में चल रहे भयंकर भेदभाव, बेरोजगारी और महंगाई आदि से मिटाने के लिए कांग्रेस निरंतर प्रयासर रहेगा। इसके बाद आसनबनी में जोरदार जनसंपर्क चलाया गया। इसके बाद अनुपमा सिंह का कारवां धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भीतिया गांव पहुंचा। यहां भी उनका भब्य स्वागत किया गया तथा कांग्रेस के पक्ष मतदान करने का भरोसा दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000