सूचना भवन दुमका जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका

सूचना भवन दुमका जिला जनसंपर्क कार्यालय,दुमका

*दिनांक 15 अक्टूबर 2023*

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या-713*

*डालसा द्वारा विधिक जागरूकता व विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन*

 

*विधिक सशक्तिकरण शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाना*

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर झारखण्ड राज्य विधिक प्राधिकार के तत्वाधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा जिले के सभी दस प्रखंडो मे विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर सह विधिक जागरूकता मेला का आयोजन रविवार को किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे जिले के सभी न्यायधीश अलग अलग सभी दस प्रखंडो मे कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत मुफ्त कानूनी सेवा का विस्तार से जानकारी देकर लोगों को इसका लाभ उठाने की सलाह दी। इस दौरान दुमका, मसलिया, रानेश्वर,जरमुंडी, जामा, सरैयाहाट, शिकारिपाड़ा, काठीकुंड, गोपीकांदर,आदि सभी विभिन्न प्रखंडो मे लाखों रूपये का परिसम्पतियों का वितरण लाभुकों के बीच किया। इधर शिकारिपाड़ा मे जिला सत्र एवं अपर न्यायधीश-प्रथम, रमेश चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस दौरान न्यायधीश ने 15,545 लाभुकों के बीच 5,01,59,200/- रूपये का परिसम्पति का वितरण किया। प्रखंड द्वारा स्वीकृति मे से मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पैशन के 396, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन 23, मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन 113, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वालंवण 55,

मुख्यमंत्री कन्यादान 49, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना 3087, प्रधानमंत्री बन्दना 1189, दिव्यांग यन्त्र 13, आदि वितरण किया गया। न्यायधीश श्री चंद्रा ने सांकेतिक रूप से 03 अम्बेडकर आवास, 05 को पेंशन, जेएस पी एल के द्वारा सखी मंडल महिला ग्रुप को करीब 6 लाख का चेक, 03 लाभुक को बिरसा सिंचाई कूप मिशन प्रमाण पत्र, 05 को जॉब कार्ड दिया गया। वहीँ अंचल कार्यालय से आपदा राहत मे वज्रपात से हुई गाय की मौत से लाभुक को 30000 रुपया जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय से 01 को ट्राइसाईकिल और माताओ को गोद भराई और बच्चों का अन्नाप्राशन किया गया। इस मौके पर न्यायधीश रमेश चंद्रा ने कहा कि आज के समाज मे महिलाओ की भागीदारी जरुरी है इसके लिए महिलाओ को आगे आने की जरुरत है। उन्होंने कहा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाए चलाती है। इसका लाभ उठाने पर जोर दिया। न्यायधीश ने शिक्षा, रोजगार पर बल देते हुये कहा कि आज के दौर मे शिक्षा का होना जरुरी है। इसके जागरूक होने की आवश्यकता है, उन्होंने शिकारिपाड़ा मे अवैध खदान और उससे जुड़े बिचौलियों से बचने की सलाह दीं। उन्होंने डालसा द्वारा मिलने वाली मुफ्त कानूनी सेवा को लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर शिकारिपाड़ा प्रखंड मे जिला सत्र न्यायधीश प्रथम रमेश चंद्र, एल ए डी सी अंकित कुमार सिंह, बीडीओ ऐजाद आलम , सीओ कपिल देव ठाकुर एवं थाना प्रभारी वकार हुसैन ,एल इ ओ तेरेसा मुर्मू , सी डी पी ओ कुमारी रंजना, पीएलवी विकास प्रसाद , शुशीला हेमब्रम, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार जेएसपीएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीँ दुमका प्रखंड मे जिला अपर सत्र न्यायधीश दुतीय राकेश कुमार मिश्रा , जामा मे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस पी ठाकुर, गोपीकान्दर मे डालसा सचिव विश्वनाथ भगत, एल ए डी सी रोबिन कुमार, मसलिया, सिविल जज दुतीय ऋतविका सिंह, रामगढ सिविल जज चतुर्थ उत्तम सागर राणा, सरैयाहाट सिविल जज पंचम अर्पणा कुमारी, जरमुंडी प्रखंड जुडीसियल मजिस्ट्रेट प्रथम विजय कुमार यादव, रानीश्वर जुडीसियल मजिस्ट्रेट प्रथम सार्थक शर्मा एवं परिधि शर्मा एवं काठीकुण्ड जुडीसियल मजिस्ट्रेट प्रथम शैलेन्द्र कुमार नापित शामिल हुये।आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक एवं अंचल, स्वास्थ्य और बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मी सहित जे एस पी एल के काफ़ी संख्या मे महिलायें उपस्थित थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000