त्रिदिवासीय श्रीराम कथा का आरम्भ हुआ।* झरिया।

*त्रिदिवासीय श्रीराम कथा का आरम्भ हुआ।* झरिया।

झरिया विधानसभा क्षेत्र के जेलगोड़ा अवस्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज तीन दिवसीय भब्य श्रीराम कथा का आरम्भ श्री राजनजी महाराज के मुखारविंद से हुआ।

श्रीराम कथा कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 09 बजे झरिया के ऐतिहासिक राजा तालाब से कलश यात्रा से हुआ, जिसमें झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह तथा रघुकुल परिवार के सदस्यों के साथ लगभग 15 – 20 हजार श्रद्धालुओं ने कलश में जल भर कर जवाहरलाल स्टेडियम के लिए प्रस्थान किया।
श्रद्धुलुओं के साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के साथ में हजारों लोग श्रीराम रथ, ढोल ताशा के साथ जयकारा लगाते हुए श्रीराम कथा स्थल पहुँचे। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण मुंबई से आए बैंड बाजा की टीम थी, जिन्होंने अपने कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।

वही कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सामाजिक संस्था द्वारा स्वागत किया गया, जिसमे झरिया के बाटा मोड पर आरएसएस के लोगों ने सभी का स्वागत किया, देशबंधु सिनेमा हॉल के पास केशरवानी समाज के लोगों ने कलश धारियों का स्वागत किया, झरिया 4 नंबर मोड पर तेजनारायण सिंह ने कलश धारियों का स्वागत किया, वही हनुमानगढ़ी में हनुमानगढ़ी समिति एवं आरएसएस के लोगों के साथ विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने सबों का स्वागत किया। भागा में मारवाड़ी सम्मलेन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल एवं मारवाड़ी युवा मंच ने स्वागत किया। फुसबंगला में पार्षद चंदन महतो ने स्वागत किया। इसके अलावा मारवाड़ी युबा मंच कतरास के साथ धनबाद जिला के बिभिन्न समाज के लोग भी अपनी उपस्थिति दर्ज कीं। राजा तालाब से लेकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक फूलों की वर्षा, शरवत, जूस आदि लेकर जिले भर के कई सामाजिक संस्थान के लोग रास्ते में खड़े थे और स्वागत कर रहे थे। जैलगोरा स्टेडियम में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए रघुकुल परिवार के तरफ से भोजन, फल तथा जल पान की व्यवस्था की गई थी। स्टेडियम परिसर में बने भव्य पंडाल में हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्तों ने श्रीराम कथा का श्रवण किया। इस दौरान धनबाद जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
त्रिदिवसीय श्रीराम कथा की शूरुवात बुधवार को यजमान अभिषेक सिंह एवं शिवानी सिंह ने ब्यासपीठ का पूजन किया।
पहले दिन के कथा में कथा से सम्बंधित बताने से पहले कथावाचक पूज्य श्री राजन जी ने बताया कि कथावाचक की कथा से जैसा सम्बन्ध बनाता है, वो वैसा ही कथा सुनाता है, जैसे विरह से प्रेरित कथावचक विरह की सुनाते हैँ तो प्रेम से प्रेरित प्रेमकथा तो भक्त भाव वाले भक्त बना देते हैँ। उसके बाद मानस महाराज, गौस्वामी तुसीदास के दोहे को बताया गया, जिससे भक्तजनों ने भरपूर आनंद लिया।
उसके बाद कथावचक ने कहा कि श्रीराम कथा का प्रारम्भ करने से पहले शिव विवाह का वर्णन किया। उसके बाद कथावाचक ने विश्वास का रिस्ता जोड़ा कि अगर शिवविवाह को नहीं सुने तो श्रीराम कथा पर विश्वास ही नहीं हो पायेगा।

कार्यक्रम में सांसद औरंगाबाद (बिहार) सुशील सिंह की धर्मपत्नी आरती सिंह, विधायक सरयू राय, डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह, सरोजनी सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ नेहा सिंह, आदर्श सिंह, जितेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी राम सुमन प्रसाद, नंदलाल अग्रवाल, ललन चौबे, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, भौरा साउथ एजेंट विनोद कुमार पांडेय, रत्नेश राय, कृष्णा अग्रवाल, देवेन तिवारी, कालीचरण यादव, श्वेता किन्नर, रघुवीर गोयल, प्रभाकर मिश्र सहित हजारों की संख्या में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000