लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं ने लिया संकल्प* 

*लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु महिलाओं ने लिया संकल्प*

*खरगोन जिला ब्यूरो चीफ लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट*

 

मंडलेश्वर: मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित पवित्र नगरी में महिलाओं के एक समूह ने लोक संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक समिति गठित करते हुए संकल्प प्रस्ताव पारित किया। समिति की सदस्या हर्षा शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक सोमवार देर शाम शिवधाम स्थित माता की बाड़ी में आयोजित की गई। वही समिति की अन्य सदस्या प्राची पटवारी ने बताया कि आगामी 29 मार्च को शिवधाम धर्मशाला में गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन के साथ ही समिति के अभियान की शुरुवात होगी। इस महोत्सव में देश की जानी मानी गणगौर गीत गायिका मनीषा शास्त्री अपने पूरे समूह के साथ उपस्थित होकर प्रस्तुति देगी। उक्त प्रस्तुति के लिए समिति के सदस्यों द्वारा मनीषा शास्त्री को मंगलवार उनके निज निवास पर आमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन के सम्मिलित होने की पुष्टि की। इस अवसर पर शास्त्री का सम्मान भी किया जाएगा। इस आयोजन में अन्य इच्छुक श्रद्धालु भी गणगौर नृत्य कर पाएंगे। समिति की अन्य सदस्य दिव्या मोयदे, डाॅ.नीलम तवर, प्रज्ञा मोयदे, अर्चना उपाध्याय, नेहल उपाध्याय एवं निधि डोंगरे ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील जारी की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image