चैंपियनशिप में बिहार – झारखंड ने मारी बाजी..भार उठाने में मां बेटा को मिला गोल्ड और कांस्य.*

*चैंपियनशिप में बिहार – झारखंड ने मारी बाजी..भार उठाने में मां बेटा को मिला गोल्ड और कांस्य.

बिहार
नालंदा दिनांक 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बिहार के नालंदा विश्व विद्यालय में पूर्व भारतीय पावर लिफ्टिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता संपन्न हुआ…

जिसमें असम ,मणिपुर ,ओडिसा पश्चिम बंगाल, बिहार ,झारखंड और त्रिपुरा की लगभाग 200 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लिए

जिसमें पुरुष टीम चैंपियनशिप का खिताब बिहार को मिला और महिल विंग में चैंपियनशिप का खिताब झारखंड को मिला ..जहां इस भार प्रतियोगिता में सुचिता चटर्जी को गोल्ड मिला है वहीं अभिमन्यु चटर्जी को कांस्य पदक मिला है..दोनो मां बेटे ने एक साथ इस चैंपियनशिप में भाग लिया था..

झारखंड से भाग लेने वाला बोकारो के खिलाड़ी काई सारे पदक झटके.. जिसमें 59 किलो भार वर्ग आयुष गुप्ता को प्रथम स्थान मिला और करण कुमार को रजत पदक.. 66 किलो में अभिषेक कुमार सिंह प्रथम स्थान और अभिमन्यु चटर्जी तीसरा स्थान …74 किलो में पार्थिव बनर्जी कांस्य पदक, 84 किलो में किशन कुमार कांस्य पदक, 93 किलो में, यशवंत सिंह स्वर्ण पदक ,105 में राणा हर्षवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ,120 किलो भार वर्ग में राहुल कुमार रजत पदक तथा 120 किलो प्लस भार वर्ग में दिव्यांसु आनंद रजत पदक प्राप्त किया

महिलाओं में 47 किलो वजन वर्ग केसर कुमारी प्रथम स्थान, 52 किलो में अनामिका मुखर्जी प्रथम स्थान ,57 किलो में साइमा दूसरा स्थान, 63 किलो में रानी कुमारी प्रथम स्थान,76 Kg में माधवी विलोचन प्रथम स्थान, 84 kg में सुचेता चटर्जी प्रथम स्थान, प्राप्त किया …

इस पॉवर लिफ्टिंग खेल का उद्घाटन समारोह बिहार के मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीता यादव ने संयुक्त रूप से किया…

पश्चिम बंगाल में निर्नायक के रूप में कन्हाई लाल , सौरभ कुमार ,मुखर्जी दा ,दिनबंद दास ,झारखंड के देवी प्रसाद चटर्जी ,सुचेता चटर्जी ,कामायनी सिंह ,रानी कुमारी असम के अनुपम शर्मा ,बिहार के अशोक कुमार मेहता तथा अजय कुमार ,पुरस्कार वितरण सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000