*कांग्रेस का हाथ गरिबों साथ* कार्यक्रम में शामिल होने निरसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे*धनबाद *कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह*

*कांग्रेस का हाथ गरिबों साथ* कार्यक्रम में शामिल होने निरसा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे*धनबाद *कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह

*मोदी सरकार में सुरक्षा ब्यवस्था हुई ध्वस्त -देश के सभी वर्ग हतोत्साहित व त्रस्त: संतोष सिंह*

*निरसा/धनबाद: आज दिनांक 15 दिसंबर 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में निरसा के पांडरा, बेजरा पंचायत , और बेनागोडिया में कार्यकताओ नेजिलाध्यक्षसंतोषसिंहकाभव्यस्वागत किया। “कांग्रेस का हाथ -गरीबों के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ने को लेकर जिला के सभी प्रखंडों के पंचायत एवं नगरों के वार्डों में निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी देश की रीढ़ है, हम सभी को मिलकर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा एवं पार्टी के द्वारा देश हित में किए गए अनगिनत उपलब्धियां को जन -जन तक पहचाने की दरकार है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी जिला के सभी प्रखंडों, पंचायत एवं नगरों के वार्डों में “कांग्रेस का हाथ -गरीबों के साथ” कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया हैं। कांग्रेस पार्टी का देशहित में और गरीबों के उत्थान हेतु उल्लेखनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी के बिना देश चलना और चलाना संभव नहीं है।

कहा कि देश की वर्तमान मोदी सरकार ने कांग्रेस के द्वारा किए गए सभी संस्थाओं को चंद पूंजी पतियों के हाथों गिरवी रखने का काम कर किया है, असफल मोदी सरकार के कारण देश की जनता गरीब, महिलाएं, छात्र बेरोजगार, युवा, मध्यम वर्ग के लोग लगभग सभी त्रस्त एवं हतोत्साहित है। कांग्रेस पार्टी देश में रहेगी यहां तभी देश बचेगा अन्यथा भाजपा देश को चंद व्यापारियों के हाथों बेचकर ही दम लेगी। अब कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है, देश की जनता आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीतने के साथ -साथ भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों संसद भवन में हुई घटित घटना बहुत ही भयावह व निंदनीय हैं। उक्त घटना से मोदी सरकार के सुरक्षा तंत्र की ब्यवस्था ध्वस्त व असफलता साफ झलकती है। शायद जहरीली गैस या मानव बम होता तो निश्चित रूप से उपस्थित सांसदों की जान जा सकती थी। इस घटना से विश्व पटल पर देश की छवि काफी शर्मसार हुई है। तड़ीपार के बेटे ने दुबई में 500 करोड़ का खरिद लिया बंगला और दुसरी तरफ अंधभक्त गोबर को ही 56 भोग समझ कर खा रहें हैं नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए!

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल काल अटल व मोदी सरकार में ही दो बार ऐसी घटना घटी हैं जो निंदनीय हैं। हालांकि पकड़े गए सभी छात्रों ने अपने बयान में कहा है कि केंद्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों और बेरोजगारी से हम सब ने त्रस्त होकर यह कदम उठाया हैं ताकि बहरी सरकार तक हमारी आवाज पहुंचे! इसका साफ मतलब है कि सुरक्षा सहित देश के हालात किसी स्तर पर भी ठीक नहीं है।

कहा कि धनबाद सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य करने में विफल साबित हुए हैं साथ ही निरसा भाजपा विधायक का भी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कोई सरोकार नहीं है और ना हीं क्षेत्र में कोई सकारात्मक कार्य दिख रहा हैं।धनबाद लोकसभा क्षेत्र के साथ निरसा विधानसभा के क्षेत्र के लोग विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं का समाधान एवं निराकरण करने के वजाय स्थानीय जनप्रतिनिधि निष्क्रिय एवं लापरवाह दिख रहे हैं, जो कहीं से भी जायज नहीं हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता इम्तियाज अंसारी और संचालन जिआउल हुसैन ने किया।
उक्त कार्यक्रम में धनबाद कांग्रेस उपाध्यक्ष सह निरसा विधानसभा प्रभारी वकील बाउरी, जिला महासचिव संतोष कुमार राय सपन बाउरी, उमेश कुमार , बाबू अंसारी, जिला सचिव बबलू दास स्यामल भंडारी , सपन बाउरी, अनिल हेम्ब्रम, सुरेश हेम्ब्रम, चांदू मरांडी, राजू हेम्ब्रम, रवीलाल मुर्मू, आनंद महतो,अरूप महतो, दिपांकर बाउरी, जलील अंसारी, अब्दुल जलील, इम्तियाज अंसारी, इमामूदीन अंसारी, हफिजूदीन अंसारी, इमारत अंसारी, सबीर अंसारी, गुलाम रसूल, महबूब आलम, मजीद अंसारी, अख्तर अंसारी, अजरूदीन अंसारी, जमाल अंसारी, अजीज अंसारी, सपन बाउरी हफिजूदीन अंसारी सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकताओ ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000