राज्य सरकार द्वारा मछुआरों के लिए परियोजना* सिंदरी/धनबाद।

*राज्य सरकार द्वारा मछुआरों के लिए परियोजना*
सिंदरी/धनबाद।

मछुआरों के जीवकोपार्जन हेतु राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को योजना की शुरुआत धनबाद जिले में दामोदर नदी से की गई। योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा मछली के बीजों को दामोदर नदी में छोड़ा गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनुदानित मत्स्य विभाग द्वारा 100 बैग में लगभग 50 लाख मछली के बीजों को दामोदर नदी के झारण में मछली के स्पर्म को छोड़ा गया। धनबाद सर्कल के मत्स्य विभाग पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने से नदियों से मछलियां लगभग विलुप्त हो जाती है ,इसलिए उसकी उपस्थिति बहाल करने के लिए बीजों का छोड़ना आवश्यक होता हैसाथ ही इससे नदी की प्राकृतिक रूप से सफाई होती रहती है।इसलिए झारखण्ड सरकार द्वारा बरसात के पूर्व यह योजना चलाई गई है, जिससे कुछ दिनों में स्पर्म मछली का रूप लेकर नदी में विचरण करने लगेगा और सफाई के साथ मछुआरे की जीविका उपार्जन का साधन भी बना रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000