सिंदरी। बुद्धिजीवी जनकल्याण मोर्चा सिंदरी की ओर से सावित्री बाई फुले का जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

सिंदरी। बुद्धिजीवी जनकल्याण मोर्चा सिंदरी की ओर से सावित्री बाई फुले का जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में हुआ था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में ज्योतिराव फुले से हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षक, फिर बालिका विद्यालय की पहली प्राचार्य और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जिए। उसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की कवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन सुरेश प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि बी एन राय, विकास कुमार ठाकुर, कमलेश सिंह, बिरंची महतो, भोला पासवान, रामप्रसाद, त्रिभूवन सर, राजन तिवारी, प्रो नरेश कुमार सिंह, मदन प्रसाद, गौतम प्रसाद, सुबल चंद्र दास, विल्लू जैदिया, नन्दू महतो, दिपक कुमार, भगत महतो, विनोद महतो, रामस्वरूप सिंह, केशव पासवान, सन्नी आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000