अनुसूचित जनजाति में सूचिबद्ध होना हमारा संवैधानिक अधिकार है: संजय कुमार महतो

अनुसूचित जनजाति में सूचिबद्ध होना हमारा संवैधानिक अधिकार है: संजय कुमार महतो

आज 30/8/2023 दिनांक को टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा का एक बैठक सिंदरी नगर के मनोहरटांड़ मे 53 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गणेश महतो के अध्यक्षता में हुआ । संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश महतो ने किया । बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर 2023 को अनुसूचित जनजाति मांग को लेकर मुरी जंक्शन रांची में होने वाली अनिश्चितकालीन रेल टेका मे सिंदरी से हजारों लोग शामिल होंगे।। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो व केंद्रीय सचिन राजू महतो संयुक्त रूप से कहा कि छोटानागपुर एवं संथाल परगना के करमी/कुड़मी (महतो) जनजाति भारत के प्रथम जनगणना 1901 एवं 1911 ई. एबओजिनर कम्यूनिटी,1921ई.में एनिमिस्टस, 1931की, जनगणना में ‌‌प्रिमिटिव ट्राइव कि सूची मे रहते हुए,भी 1950 कि अनुसूचित जनजाति की सूची मे शामिल नही किया गया 73 वर्षो से आज तक आंदोलनरत है । गणेश महतो ने कहा की राज्य सरकार व केन्द्र सरकार दोनो ही कुड़मियो को ठगने का काम किया । सन् 2004 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने खुद कुड़मी को एसटी बनाने की अनुशंसा केंद्र से की थी। आज वह खुद केंद्रीय जनजातीय मंत्री है ऐसे में कुड़मी को एसटी बनने में क्या अड़चन है जब तक केंद्र अनुशंसा नहीं करता हैं तब तक मुरी, जंक्शन रांची बैठा रहेगा। जिसकी सारी जवाबदेही भारत सरकार की होगी मुख्य रूप से धनबाद जिला अध्यक्ष डब्लू महतो,उपाध्यक्ष राजेश महतो, सौतम महतो, समाज के वरिष्ठ नेता विष्णु महतो, दीपक महतो,श्यामपदो महतो, दीपक महतो, संजीत महतो, रंजीत महतो, नवीन महतो,आनंद महतो, आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000