1008 किलो की धूपबत्ती नागपुर से चलकर पहुंचेगी वाराणसी अयोध्या में श्री राम के चरणों में होगी समर्पित

1008 किलो की धूपबत्ती नागपुर से चलकर पहुंचेगी वाराणसी अयोध्या में श्री राम के चरणों में होगी समर्पि
रोहित सेठ
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ है। इस मौके को खास बनाने के लिए देश-विदेश से अयोध्या के लिए उपहार भेजे गए थे। नेपाल और श्रीलंका से भी अयोध्या के राम मंदिर के लिए विशेष उपहार भेजा गया था। अभी भी लोग भगवान श्री राम के चरणों में उपहार भेज रहे हैं इसी क्रम में नागपुर से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में 1008 किलो का विशाल धूप बत्ती भेजा जा रहा है। इस विशाल धूपबत्ती को 3 महीने में बनाया गया है। यह अब तक का सबसे वजन धूपबत्ती है जो 6 माह तक लोगों को सुगंधित वातावरण देता रहेगा। सनातन रक्षक सेवा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हमारी सनातन रक्षक सेवा के तत्वाधान में 1008 किलो का धूप नागपुर से अयोध्या श्री राम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की महिलाएं लगभग तीन माह में यह धूपबत्ती बनाया है। नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री ने नागपुर से इस धूपबत्ती को रथ के माध्यम से भगवा झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया है। यह धूप बत्ती 14 फरवरी को रोहनिया स्थित महावीर वाटिका में यह रथ पहुंच रहा है। रथ पहुंचने पर इसका स्वागत शंखनाद डमरू दल द्वारा डमरू बजाया जाएगा इसके साथ ही घंटा घड़ियाल से किया जाएगा। इस दौरान वहां पर गंगा आरती के तर्ज पर विशेष आरती भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विभाग के साथी अन्य कई गणमन लोग उपस्थित रहेंगे। यह धूप 15 तारीख को शाम को यह रथ धूप लेकर पहुंचेगी। धूपबत्ती पहुंचने के साथी वहां पर कलश यात्रा निकाली जाएगी अखंड रामचरितमानस सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह धूप 6 माह तक जलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री, आकाश सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री युवा मोर्चा, सुधांसु जैसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधान सिंह सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।