15 हार्ड कोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या बोले DIG और SP

*15 हार्ड कोर नक्सलियों का सरेंडर, क्या बोले DIG और SP

झारखंड

चाईबासा : ”लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में 15 हार्ड कोर नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया। इसमें दो महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। जिस तरह से नक्सली चुनाव बहिष्कार का ऐलान और पोस्टरबाजी कर भययुक्त माहौल बनाना चाहते हैं, ऐसे में माओवादियों के सरेंडर से संगठन को गहरा झटका लगा है। माओवादियों का अब कोई मकसद नहीं रह गया। उनका उद्देश्य केवल लेवी वसूली और डर-भय पैदा करना रह गया है। चाईबासा में बचे-खुचे जो भी नक्सली हैं, वे सरकार के सरेंडर पॉलिसी का फायदा उठाते हुये सरेंडर कर दें, वर्ना पकड़े जायेंगे या मारे जायेंगे। पुलिस जंगल-जंगल में घुस कर ऑपरेशन चला रही है। चाईबासा पुलिस, CRPF और कोबरा जवानों की यह बेहतरीन कामयाबी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड पुलिस किसी भी सूरत में नक्सलियों का खात्मा कर ही दम लेगी, उन्हें किसी हालत में फलने-फूलने नहीं दिया जायेगा। उग्रवादी संगठन PLFI लगभग दम तोड़ चुका है, इक्के-दुक्के बचे होंगे, उन्हें भी खोज निकाला जायेगा। ” यह कहना है कोल्हान के DIG मनोज रतन चोथे एवं चाईबासा के SP आशुतोष शेखर का। दोनों आला अधिकारियों ने मीडिया से क्या कहा, सुनें…

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000