राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई है।

राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में भीषण आग लग गई है।

खबर मिल रही है कि एक महिला आग की चपेट में आ आकर झुलस गई है। घटना में अबतक आठ लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें दो की हालत गंभीर है। जब आग लगी तब होटल में कई लोग मौजूद। उन्हें क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है। अब तक दस से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा। मौके पर तैनात अग्निशमन पदाधिकारी और कर्मी आग बुझाने के काम में जुटे हैं। आग लगने से इलाके में अफरातफरी आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस बीच खबर है कि कई लोगों को क्रेन की मदद से सुरक्षित निकला गया है और कई लोग होटल में फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों से जानकारी मिल रही है कि आग जितना भीषण है उसकी तुलना में बुझाने का प्रयास छोटा पड़ रहा है। अग्निशमन विभाग आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल का प्रबंध कर रहा है। कई लोग इस आग लगी में जख्मी हो गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। स्थानीय कंकड़बाग, लोदीपुर, फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे जाम लग गया है। आसपास के कई भवन जल गए हैं। पाल होटल के आगे का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। जानकारी के मुताबिक आस पास के भवनों के आग की चपेट में आ जाने से दर्जनों लोग फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए कई क्रेन मंगाए गए हैं। आठवीं मंजिल तक क्रेन से लोगों को निकाला जा रहा है। अग्निशमन दस्ता के साथ

 

गए हैं। उन्हें निकालने के लिए कई क्रेन मंगाए गए हैं। आठवीं मंजिल तक क्रेन से लोगों को निकाला जा रहा है। अग्निशमन दस्ता के साथ पटना पुलिस की टीम दल बल के साथ आग बुझाने और रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। होटल पाल के पास स्थित मकानों पर पुलिस और फायर फाइटर्स पहुंच गए हैं। लोगों को निकालने के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास और रेस्क्यू का काम जारी है।

 

आग क्यों और कैसे लगी

 

प्रत्यक्षदर्शी स्टाफ रंजन ने बताया कि होटल में गैस सिलेंडर से आग लगी। चाउमिंग व अन्य फास्ट फूड बनाने के लिए नया सिलेंडर बदलने के लिए लाया गया था जो पहले से लीक थी। तभी पहले से जल रही गैस से उसमें भी आग लग गई। उसके बाद स्टाफ ने तीन कार्बन डाइऑक्साइड का सिलिंडर इस्तेमाल किया। फिर भी नहीं बूझ पाई। उसके बाद वहां मौजूद लोग तेज आवाज लगाते बाहर निकलकर भागे। एक गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि अंदर में 10 से 12 गैस सिलेंडर मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000