संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के 

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के

*मेहजर अब्बास*

*डिस्ट्रिक्ट हेड बाराबंकी*

*जोशी न्यूज़ उत्तर प्रदेश* पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय लखनऊ को ज्ञापन दिया।

जिसमें किसान आन्दोलन के समर्थन में लिखने वाले न्यूजक्लिक समाचार चैनल के जर्नलिस्टों सहित दिल्ली संघर्ष के दौरान किसानों पर दर्ज एफआईआर के संदर्भ में।

संयुक्त किसान मोर्चा के लोग आपको अवगत कराना चाहते हैं कि बीते वर्षों में खेती के तीन काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली में 13 माह चले किसान आंदोलन के समर्थन में लिखने वाले न्यूजक्लिक समाचार चैनल के जर्नलिस्टों पर यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गयी,साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि विदेशी फंडिंग द्वारा किसानों के विरोध को लम्बा खींचकर सम्पत्ति को नुकसान पहँुचाने और आवश्यक आपूर्ति सेवाओं को बाधित किया गया। ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं और साजिशपूर्ण ढंग से किसान आंदोलन को जनविरोधी और राष्ट्रविरोधी बताने के लिए लगाये गये हैं, जबकि हम जोर देकर कहना चाहते हैं कि किसान आन्दोलन एक देशभक्ति का आन्दोलन था, जिसमें देश की खेती को, किसानों को, सरकार द्वारा समर्थन मूल्य देने व msp गारंटी कानून बनाने का वादा किया गया था।

1. दिल्ली संघर्ष में लिखे गए किसानों पर एफाईआर व न्यूजक्लिक समाचार चैनल के जर्नलिस्टों पर यूएपीए कानून के तहत दर्ज एफआईआर तुरन्त वापस लिया जाए।

2. यूएपीए कानून एक अलोकतांत्रिक कानून है, जिसमें मनमाने आरोप लगाने के बाद जमानत देने से इंकार किया जाता है, इसे रद्द किया जाए।

इसमें उपस्थित रहे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव जी भाकियू(श्रमिक जनशक्ती)प्रदेश सचिव शिवराम यादव जी,लखनऊ पूर्वी जिलाध्यक्ष रामगोपाल विश्वकर्मा जी,अभिषेक यादव वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष लखनऊ जी,जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव जी,युवामंडल अध्यक्षराजू यादव जी,लखनऊ पश्चिमी जिलाध्यक्ष पवन रावत जी,ब्लॉक अध्यक्ष गोसाईगंज राममिलन रावत जी,तहसील अध्यक्ष मोहनलालगंज प्रवीण कुमार जी,महिला जिलाध्यक्ष लखनऊ उषा रावत जी,हैदरगढ़ तहसील अध्यक्ष पदमा विश्वकर्मा जी,तहसील उपाध्यक्ष मोहनलालगंज सुरेश रावत जी,अरुण यादव जी,सुखरानी हैदरगढ़ तहसील महामंत्री,एवम विमल त्रिवेदी आदि किसान उपस्थित रहे।।

जय जवान,जय किसान।।

भाकियू(श्रमिक जनशक्ती)जिन्दाबाद।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000