बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बाइक रैली निकली*

*बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बाइक रैली निकली*

सिंदरी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिंदरी की ओर से बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर सिंदरी के नेहरू मैदान से बाइक जुलूस निकाला गया जो मिलन मोड़, भूंजा मोड होते हुए बिरसा मैदान रांगामाटी पहुंचा। जुलूस में बिरसा मुंडा अमर रहे, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए आम जनता एक हो का नारा लगाया जा रहा था।

बिरसा मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन और जमींदारों की अत्याचारों के खिलाफ विद्रोह किया था उनका उलगुलान आदिवासी और इस क्षेत्र में रहने वाले समाज के लिए एक ऐतिहासिक घटना थी उन्होंने “अबुआ दिशुम, अबुआ राज” का नारा देकर आदिवासी समाज में आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की भावना को जागृत किया उनका संघर्ष केवल राजनीतिक नहीं था बल्कि सामाजिक सुधारो की दिशा में भी था उन्होंने अपने समाज के अंधविश्वास नशाखोरी और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने का प्रयास किया।

मौके पर सीपीआई(एम) नेता विकास कुमार ठाकुर, काली सेनगुप्ता, माले नेता कृष्णा प्रसाद महतो, सागर मंडल कांग्रेस नेता अजय कुमार, दिलीप मिश्रा, जेएमएम नेता अशोक महतो, रामू मंडल जनवादी महिला समिति की नेत्री रानी मिश्रा, मिठू दास, सविता देवी, सीता देवी ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने विचार रखें।

इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गौतम प्रसाद, विमल रवानी, सुबल चंद्र दास, स्वामी नाथ पांडेय, दीवास बेहरा, अजय सोरेन, मजीद खान, सागर मंडल, सूर्यकुमार सिंह, सुभाष मंडल, बलराम मंडल, किशुन महतो, राम लायक राम, हरी मुर्मू, पिंटू हांसदा, संजू वर्मा, शिबू राय, किशोर प्रसाद, धर्मेंद्र महतो, ओमप्रकाश राम, राम लाल महतो, नेपाल रवानी, रोहित मंडल, लोगन हेंब्रम, भरत महतो, भीम महतो, प्रमोद सिन्हा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000