सेल एवं के. टी. एम. पी. एल. द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया सघन वृक्षारोपण।

सेल एवं के. टी. एम. पी. एल. द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया सघन वृक्षारोपण।
सरिसाकुण्डि एवं रोहड़ाबांध विद्यालय में हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
आसनबनी में किया गया तालाब का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सेल के टसरा परियोजना में कार्यरत के.टी.एम.पी.एल द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वृक्षारोपण कार्यक्रम, टसरा परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों हेतु निर्माणाधीन आर एंड आर कॉलोनी परिसर आसनबनी में सघन शिबराम बनर्जी, महाप्रबंधक प्रभारी टसरा के मुख्य आतिथ्य में सपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री बनर्जी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराना” है। यह थीम बढ़ते प्लास्टिक संकट से निपटने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करती है जो पारिस्थितिकी तंत्र, वन्यजीवन और मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा है। अतः हमें प्लास्टिक उत्पादों का कम से कम प्रयोग करना है एवं प्लास्टिक के विकल्पों के उपयोग को बढ़ाना है। इस अवसर में विशेष रूप से उपस्थित एस. के. कुरील, महाप्रबंधक तसरा ने पर्यावरण-अनुकूल नवाचार के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पुनर्वास कॉलोनी में सैकड़ो फलदार पौधों का रोपण किया। उल्लेखनीय है कि के.टी.एम.पी.एल द्वारा आसनबनी के ग्रामीणों के मंशानुरूप एक बड़े तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यह तालाब ग्रामीणों के निस्तार आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ साथ वर्षा जल संचयन में भी सहायक सिद्ध होगा ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु, के.टी.एम.पी.एल ने रोहडाबंध उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय एवं सरिसाकुंडी प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली चित्रों के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। के.टी.एम.पी.एल के सी एस आर विभाग के अमितेश चंद्र ने बताया कि कंपनी द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों के निर्वहन हेतू पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का सतत निर्वहन कर रहा है। एवं भविष्य में पर्यावरण सरंक्षण एवं सामुदायिक विकास के अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000