भाजपा शिष्ट मंडल ने उत्पाद सिपाही दौड़ में हुई मौत के मृतक परिजनों से मुलाकात कर मृतक के परिजनों को सम्मान राशि के तौर एक लाख रुपए दिया।

भाजपा शिष्ट मंडल ने उत्पाद सिपाही दौड़ में हुई मौत के मृतक परिजनों से मुलाकात कर मृतक के परिजनों को सम्मान राशि के तौर एक लाख रुपए दिया।

सरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम केशवारी (मंझिलाडीह) निवासी महेश रजक के पुत्र पिंटू रजक विगत दिनों उत्पाद सिपाही बहाली में जमशेदपुर में दौड़ की क्रम में निधन हो गया था। भाजपा झारखंड प्रदेश के आदेश पर आज भाजपा की एक प्रतिनिधि मंडल मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों से बगोदर पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र महतो,जिला अध्यक्ष श्री महादेव दुबे सहित भाजपा के शिष्ट मंडल नेताओं ने मुलाकात कर दुख: व्यक्त किए साथ ही भाजपा की ओर से आश्रित परिजनों को सम्मान राशि के तौर पर एक लाख रुपये दिया गया। इस दौरान झारखंड उत्पाद सिपाही में मौत पर पूर्व विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार वोट बैंक के लिए इस धूप में बहाली दौड़ करा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है. ऐसा देश भर आजतक ऐसे घटिया दौड़ नही हुई है जो इतने अभ्यार्थियों की मौत हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब मृतकों के आश्रित को 50 लाख रुपए मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए साथ असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किए। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री संजीव कुमार,जिला मंत्री रजनी कौर,जिप सदस्य रीता प्रसाद,मंडल अध्यक्ष सह मुखिया अजय यादव,पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा,जय मंडल,केदार मोदी,चिंतामणि मंडल,धीरन पासवान,छोटू मंडल, बालगोविंद मंडल,भेखलाल मंडल,युधिष्ठिर मंडल,अशोक राणा,केदार सिंह,अशोक राणा,बिनोद यादव,नरेश मंडल,रंजित सिंह,लक्ष्मण दास,विकाश राणा, सुभाष राणा,मुकेश मंडल,गजाधर यादव, सुरेंद्र मोदी,बद्री रजक,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000