बलियापुर: सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल, तारा देवी ने अस्पताल भेजवाया 

बलियापुर: सड़क दुघर्टना में दो युवक घायल, तारा देवी ने अस्पताल भेजवाया

बलियापुर: पहाड़पुर बिरजू तालाब के पास गुरुवार को एक चारपहिया वाहन व बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार चांदकुईया कालोनी के मनोज बाउरी व कुइयां कोलियरी दुर्गा मंदिर के विशाल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रही भाजपा नेत्री तारा देवी ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया। चारपहिया वाहन के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना की खबर पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। चारपहिया वाहन व बाइक को जब्त कर बलियापुर थाना ले आई। चारपहिया वाहन बलियापुर से धनबाद की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक के बीच टक्कर हो गया। जिससे दोनों घायल हो गया। घायल मनोज बाउरी शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती हैं। जबकि विशाल मुंडा सेंट्रल अस्पताल धनबाद में भर्ती हैं। दोनों की स्थिति गंभीर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000