नई दिल्ली: AAP यानी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले

*आतिशी के सिर CM का ताज…*

नई दिल्ली: AAP यानी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज यानी शनिवार को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गयी हैं। आतिशी के साथ AAP विधायक गोपाल राय, कैलाश गहलोत, मुकेश अहलावत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। वहीं, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

 

यहां याद दिला दें कि शराब नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद AAP की विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था।

 

 

आतिशी – आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल सरकान में वह शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं। आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं।

 

सौरभ भारद्वाज – सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री थे। इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

मुकेश अहलावत – दलित नेता मुकेश अहलावत दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। वह पहली बार विधायक बने।

 

कैलाश गहलोत – कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

 

इमरान हुसैन – इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह दो बार के विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री थे।

 

गोपाल राय – गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह पर्यावरण व अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000