भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकाल कर दिया धरना*

*भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जुलूस निकाल कर दिया धरना*

धनबाद: जिले के विभिन्न अंचलो में भूमि संबंधी समस्याओं एवं भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला की जांच में विलम्ब होने के मसले को लेकर भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा धनबाद जिला बैनर तले रैयतों ने जिला परिषद मैदान से जुलूस निकाला और रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया।

धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रमुख रमेश कुमार राही ने कहा कि रिंग रोड, आई एस एम, तिलाटांड, गोलकडीह भूमि अधिग्रहण तथा कंगालो, भेलाटांड, रिंग रोड़, तिलाटांड, गोलकडीह, धैया, भेलाटांड भूमि मुआवजा घोटाला फर्जी कागजात के सहारे भेलाटांड, बडा पिछडी, कोलाकुसमा, धनबाद, मनईटांड, निचितपुर, कंगालो, जयनगर, धोखरा, दुहाटांड, तिलाबनी, पंडूकी, आमाघाटा, शीतलपुर, भूली, बलियापुर, करमाटांड़, तिलकरायडीह की सरकारी, दलितों को बंदोबस्त व सीएनटी भूमि की लूट की शिकायत करने के बाद भी कारवाई नही करना अंचल और राजस्व अधिकारियों की संलिप्तता के संदेह को जन्म देता है।

रिंग रोड निर्माण हेतु धोखरा, मनईटांड, धनबाद, दुहाटांड मौजा, आवास निर्माण हेतु तिलाटांड मौजा, आईएसएम विस्तारीकरण योजना हेतु धैया मौजा, बीसीसीएल कोलियरी विस्तारीकरण हेतु गोलकडीह मौजा की भूमि अर्जन मुआवजा भुगतान में अनियमितता बरतने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद में प्राथमिकी दर्ज है। उपरोक्त कांडों की जांच वर्ष 2015 से हो रही है। लगभग 9 वर्ष बीतने के बाद भी जांच कर कार्य पूर्ण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जांच में विलंब होने का लाभ आरोपियों को मिल रहा है। कई प्रमुख आरोपी, रैयत, सरकारी गवाहों की मृत्यु हो चुकी है। कई अस्वस्थ है। आरोपी पूर्व जिला भू अर्जन पदाधिकारी लालमोहन नायक, बिचौलिया राजेंद्र प्रसाद, केदारनाथ वर्मा की मृत्यु हो गयी है।

रिंग रोड मुआवजा घोटाला के रैयत महेश्वर मरांडी, जयदेव मांझी और उनके पुत्र की मृत्यु हो गयी है। रसिक मुर्मू व देवराज मुर्मू शारीरिक रूप से अस्वस्थ है। तिलाटांड आवास योजना के मुआवजा घोटाला के रैयत नाथू महतो, कंचन महतो श्यामलाल हांसदा, गणेश टुडू, सरकारी गवाह मदन कुमार की मृत्यु हो गयी है। रैयत डेगलाल महतो महादेव महतो अस्वस्थ है। रिंग रोड निर्माण में फर्जी दलील द्वारा मुआवजा हड़पने के मामले की जांच काफी पहले पूर्ण हो चुकी है।

गोलकडीह कोलियरी विस्तारीकरण के मुआवजा घोटाला एवं आईटीआई आईएसएम विस्तारीकरण के मुआवजा घोटाला सात वर्षों के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है। फिर जांच कब पूरी होगी यह भगवान भरोसे है।धरना में वीरेंद्र हांसदा नरेश महतो, प्रफुल्ल मंडल, जलेश्वर महतो, जगन्नाथ महतो, मिहिलाल रवानी, कन्हैया पांडे,अमित वर्मा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000