सिंदरी:सोमवार को नूतनडीह जोडिया में ३५ वर्षीय देवानंद मुर्मू का शव पाये जाने से हड़कंप, सिंदरी, गौशाला थानान्तर्गत नूतनडीह बस्ती के निकट स्थित जोडिया में ३५ वर्षीय दैनिक मजदूर देवानंद मुर्मू का शव पाए जाने से नूतनडीह बस्ती में हड़कंप मच गया।

बस्ती के लोगों ने सुबह लगभग १० बजे जोडिया में पानी के उपर शव देखा। ग्रामीणों ने गौशाला ओ पी पुलिस को सूचित किया। गौशाला ओपी पुलिस स्थानीय नेपोलियन गोताखोरों से शव को निकलवाया। आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त देवानंद मुर्मू के रुप में किया। मृतक बीआईटी सिंदरी स्थित पीएचडी कालोनी स्थित अपने घर में अकेले रहता था। मृतक जोडिया में कब गया और क्यों गया यह यह पहेली बन गया है। मृतक की एक बहन के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस उसे बुलाने का प्रयास कर रही है। जिससे उसके मौत की गुत्थी सुलझ सके। मृतक के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। पुलिस ने शव को एसएनएमसीएच धनबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000