झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव: 13 -20 नवंबर को मतदान -23 को गिनती।

झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव: 13 -20 नवंबर को मतदान -23 को गिनती।
दिल्लीः चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेंस के जरिए झारखंड विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है और राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि झारखंड में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण में 38 विस सीटों पर
अधिसूचनाः 18 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर नाम वापसीः 30 अक्तूबर
मतदानः 13 नवंबर
दूसरा चरण में 43 विस सीटों पर
अधिसूचनाः 22 अक्तूबर नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर
नाम वापसी: 1 नवंबर
मतदान: 20 नवंबर
झारखंड विधानसभा चुनाव का पहला चरण 13 नवंबर 2024 बुधवार को होगा। वही दूसरा चरण 20 नवंबर 2024 बुधवार को होगा। साथ ही मतगणनाः 23 नवंबर 2024 शनिवार को होगी।