बगोदर विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न।

बगोदर विधानसभा में भाजपा की संयुक्त मोर्चा की बैठक संपन्न।

बगोदर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू बगोदर विधानसभा प्रभारी श्री अनूप पांडेय जी के सरिया स्थित आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी चुनावी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर चर्चा करते हुए बगोदर में भाजपा की मजबूत जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक में भाजपा एनडीए प्रत्याशी श्री नागेंद्र महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बगोदर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता के हितों की दिशा में भाजपा के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में बगोदर के हर कोने में भाजपा के विकास और सुशासन का संदेश पहुंचाने की योजना बनाई गई।

भाजपा ही बगोदर में विकास की नई राह बनाएगी। सभी से अपील है कि आगामी चुनाव में भाजपा का साथ देकर इस संकल्प को साकार करें।इस बैठक में संयोजक देवनाथ राणा,सह संयोजक नकुल मंडल,प्रभारी सुरेंद्र राज,आजसू बगोदर विधानसभा प्रभारी अनूप पांडेय,जिप सदस्य सह मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू,जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पांडेय,जिला कार्यसमिति सदस्य महेश मिश्रा,जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज महतो,किसान मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल महतो,प्रमुख आशा राज, पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद वर्मा,मंडल अध्यक्ष अजय यादव, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, मंडल अध्यक्ष टूपलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन पांडेय,मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय साथ ही सभी मंच मोर्चा के अध्यक्षगण मंडल पदाधिकारीगण जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी गण सहित क्षेत्र के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता गण मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000