बिहार के मुजफ्फरपुर की रजनी प्रभा को ’संदूकची’ काव्य संग्रह पर मिला’सोहनीदेवी गिलडा राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान’

बिहार के मुजफ्फरपुर की रजनी प्रभा को ’संदूकची’ काव्य संग्रह पर मिला’सोहनीदेवी गिलडा राष्ट्रीय साहित्यांचल सम्मान’

संगम विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय सभागार में रविवार

को साहित्यांचल के त्रयोदश राष्ट्रीय साहित्य शिखर सम्मान

समारोह 2025 का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन संगम विश्वविद्यालय एवं साहित्यांचल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यांचल के मुख्य संरक्षक एवं संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने की। मुख्य अतिथि प्रसन्न कुमार खमेसरा, प्रो. करुणेश सक्सेना (कुलपति, संगम विश्वविद्यालय), अमरलाल विश्नोई (पर्यावरणप्रेमी व समाजसेवी), बसंत सिंह सोलंकी (साहित्य अकादमी), राजेंद्र गोखरू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्यांचल की अध्यक्षा प्रो. सविता टांक, संपादक सत्यनारायण व्यास, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव रविकांत व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अभिलाषा जोशी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का वातावरण भावनापूर्ण बना दिया। देशभर से आए वरिष्ठ साहित्यकारों एवं भामाशाहों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। बिहार की जानी_मानी साहित्यकार रजनी प्रभा सुपुत्री श्री राजकुमार सिंह और श्रीमती राधा देवी को उनकी प्रथम काव्य संग्रह ’संदूकची’ पर ’सोहनीदेवी गिलडा स्मृति सम्मान’,श्री सुरेश माहेश्वरी अमलनेर के द्वारा साल,मोमेंटो,सम्मान पत्र और नगद राशि प्रदान किया कर गया।

सम्मानित होने वालों में फिरोजाबाद के रामसनेहीलाल “यायावर” को बद्रीलाल सोनी स्मृति सम्मान, भोपाल के डॉ. कमलकिशोर दुबे को सत्यनारायण मोदानी स्मृति सम्मान, जयपुर की डॉ. कंचना सक्सेना और मेरठ की प्रो. सरोजनी “तन्हा” को केसरबाई सोनी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही भोपाल के आसूदो लछवानी को मोतीशंकर चाण्डक स्मृति सम्मान, प्रतापगढ़ (उ.प्र.) के डॉ. दयाराम मौर्य को भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति सम्मान, हरियाणा के डॉ. सत्यवान “सौरभ” को स्वरूप

सिंद्र खत्मेसरा स्मति सम्मान और पिरांक्ता “सौरभ” तो

स्मृति सम्मान, हरियाणा के डा. सत्यवान “सौरभ” को स्वरूप

सिंह खमेसरा स्मृति सम्मान और प्रियंका “सौरभ” को सुशीलादेवी खमेसरा स्मृति सम्मान प्राप्त हुआ। श्रीनाथद्वारा के श्री प्रमोद सनाढ्य को मोडूराम मीणा स्मृति सम्मान, भोपाल के श्री संजय जैन को व्यंग्य-कहानी सृजन सम्मान, मेरठ की सुधा शर्मा को सरोजनी शर्मा स्मृति सम्मान, जयपुर की डॉ. अंजू सक्सेना को नर्मदादेवी सिसोदिया स्मृति सम्मान, श्रीनाथद्वारा के नगेन्द्र कुमार मेहता को रघुनाथ नरेन्द्रनाथ तिवाड़ी स्मृति सम्मान, ग्वालियर की कमलेश कटारिया “कमल” को रुकमणी देवी व्यास स्मृति सम्मान, भोपाल के अशोक व्यास को जमनालाल व्यास स्मृति सम्मान और गुना (म.प्र.) के डॉ. सतीशचन्द्र चतुर्वेदी “शाकुन्तल” को मांगीलाल विश्नोई स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्माननीय लेखकों की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेखा लोढ़ा ने किया। समापन सत्र में साहित्यांचल के सचिव रविकान्त व्यास ने सभी अतिथियों, सम्मानित साहित्यकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “साहित्यांचल सदैव साहित्य, संस्कृति और सृजनशीलता के संवर्धन के लिए समर्पित रहेगा।”

इस अवसर पर गाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान गुजरात के अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल जी ने रचना दर्शन मंच की अध्यक्षा रजनी प्रभा जी को ढेर सारी हार्दिक बधाई या प्रदान की है.

 

डॉ. गुलाब चंद पटेल

अध्यक्ष गाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान गुजरात

MO 8849794377

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000